Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

15 दिसंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (15 दिसंबर 2025)

♦️ छोंजिन आंगमों माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली दृष्टि बाधित महिला बनीं हैं।
♦️ छोंजिन आंगमों हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की रहने वाली हैं।
♦️ कोपरा जलाशय को हाल ही में रामसर स्थल (अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि) की सूची में शामिल किया गया है, जो छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है।
♦️ कोपरा जलाशय जलीय पक्षियों और जैव विविधता के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।
♦️ 36वां कोणार्क महोत्सव का आयोजन हाल ही में ओडिशा में किया गया।
♦️ कोणार्क महोत्सव का आयोजन हर साल ओडिशा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर (Sun Temple) की पृष्ठभूमि में किया जाता है।
♦️ यह महोत्सव भारतीय शास्त्रीय नृत्यों और कला का एक प्रमुख उत्सव है।
♦️ ऑस्ट्रिया (Austria) ने बच्चों के एकीकरण और लैंगिक समानता का हवाला देते हुए प्राथमिक स्कूलों में 14 वर्ष से कम उम्र की छात्राओं के लिए हेडस्कार्फ (सिर ढकने वाले कपड़े) पहनने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था।
♦️ 14वां ओलंपिक शिखर सम्मेलन हाल ही में स्विट्जरलैंड के लुसाने (Lausanne) में आयोजित किया गया।
♦️ लुसाने को 'ओलंपिक राजधानी' कहा जाता है क्योंकि यहां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का मुख्यालय स्थित है।
♦️ देश का पहला 'पॉवर म्यूजियम' (Power Museum) बिहार की राजधानी पटना में बनाया जाएगा।
♦️ इस म्यूजियम का उद्देश्य बिजली के इतिहास, उत्पादन और विकास की यात्रा को प्रदर्शित करना है।
♦️ "The Remarkable Life of the only Muslim Women in the Constituent Assemble" नामक पुस्तक बेगम कुदसिया एजाज रसूल (Begum Qudsia Aizaz Rasul) की आत्मकथा है।
♦️ बेगम कुदसिया एजाज रसूल भारतीय संविधान सभा का हिस्सा बनने वाली एकमात्र मुस्लिम महिला थीं।
♦️ अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेस्सी की 70 फीट ऊंची लोहे की प्रतिमा का अनावरण हाल ही में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में किया गया।
♦️ कोलकाता को भारत का 'फुटबॉल हब' माना जाता है।
♦️ भारत में हर साल 14 दिसंबर को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा 'राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस' मनाया जाता है।
♦️ संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 12 दिसंबर को 'अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस' (Universal Health Coverage Day) मनाया जाता है।
♦️ असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को सार्वजनिक नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए SIES राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
♦️ वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित इश्क साहित्य सम्मान के लिए प्रसिद्ध हिंदी लेखिका मैत्रेयी पुष्पा को उनके विशिष्ट साहित्यिक योगदान हेतु चुना गया है।
♦️ विभाजन के बाद पहली बार पाकिस्तान के लाहौर स्थित लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) में संस्कृत का पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।
♦️ बेलारूस सरकार ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एलेस बियालियात्स्की सहित कई राजनीतिक कैदियों को रिहा किया है।
♦️ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत को मार्च 2026 तक नक्सलवाद/माओवाद से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य घोषित किया है।
♦️ आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध पारंपरिक पोंडुरु खादी को हाल ही में भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्रदान किया गया है।
♦️ राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश में बाघों की सर्वाधिक मृत्यु दर्ज की गई है।
♦️ 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला स्कीट स्पर्धा में रायजा ढिल्लों ने स्वर्ण पदक जीता है।
♦️ भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ में 105 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की आधारशिला रखी है।
♦️ बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में किया गया, जिसमें आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी भाग लिया।
♦️ राजकुमार गोयल को भारत का नया मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) नियुक्त किया गया है।
♦️ हिमाचल प्रदेश सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में छात्रों के मोबाइल फोन लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
♦️ ‘प्रोजेक्ट महादेव’ महाराष्ट्र सरकार की राज्य स्तरीय खेल पहल है, जिसका उद्देश्य फुटबॉल प्रतिभाओं का विकास करना है।
♦️ ग्लोबल चेस लीग का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है।
♦️ दिल्ली सरकार ने वर्ष 2025 के शीतकालीन सत्र में शून्य पराली दहन की घटना दर्ज करने का दावा किया है।
♦️ अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि 15 दिसंबर 2025 को मनाई गई।
♦️ सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के 'लौह पुरुष' के रूप में जाना जाता है।
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 18 दिसंबर 2025 के बीच जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के चार दिवसीय दौरे पर रहे।
♦️ टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने प्रतिष्ठित "इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स स्टैंडर्ड्स एसोसिएशन (IEEE-SA) कॉर्पोरेट अवार्ड-2025" जीता है।
♦️ भारत ने चेन्नई में आयोजित टूर्नामेंट में हांगकांग को हराकर पहली बार "स्क्वैश विश्व कप-2025" का खिताब जीता है।
♦️ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में "सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया बिल-2025" पेश किया।
♦️ ग्लोबल AI इंडेक्स 2025 में भारत को तीसरा स्थान मिला है; इस इंडेक्स में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है।
♦️ हार्दिक पांड्या अंतर्राष्ट्रीय T-20 क्रिकेट में 1000 रन व 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं।
♦️ शेफाली वर्मा को नवंबर 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है, जबकि पुरुष वर्ग में यह अवार्ड दक्षिण अफ्रीका के साइमन हार्मर को मिला।
♦️ चाय में कैफीन, टैनिन और एल-थियानिन पाए जाते हैं, लेकिन कैप्साइसिन (Capsaicin) नहीं पाया जाता है (जो मिर्च में पाया जाता है)।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image