Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

17 नवंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (17 नवंबर 2025)

♦ नोट्रे-डेम कैथेड्रल (Notre-Dame Cathedral) पेरिस, फ्रांस में स्थित है।
♦ राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) प्रतिवर्ष 17 नवंबर को मनाया जाता है।
♦ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस 17 नवंबर को मनाया जाता है।
♦ BASIC Group में ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन देश शामिल हैं।
♦ हाल ही में चर्चा में रही बेल्लारी खदानें कर्नाटक राज्य में स्थित हैं।
♦ भारत का पहला डार्क स्काई रिज़र्व (Dark Sky Reserve) हानले, लद्दाख में स्थित है।
♦ दिबांग जल-विद्युत परियोजना अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
♦ थममराबरानी नदी तमिलनाडु राज्य की एकमात्र बारहमासी नदी है।
♦ थममराबरानी नदी पश्चिमी घाट की पोथिगई पहाड़ियों से निकलती है और मन्नार की खाड़ी (बंगाल की खाड़ी) में गिर जाती है तथा यह राज्य की सबसे छोटी नदी भी है।
♦ सिंधु घाटी सभ्यता का स्थल लोथल (गुजरात) दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात समुद्री बंदरगाह था।
♦ लोथल शहर सिंध के हड़प्पा शहरों और सौराष्ट्र प्रायद्वीप के बीच व्यापार मार्ग पर साबरमती नदी के प्राचीन मार्ग से जुड़ा था।
♦ इबोला वायरस पहली बार वर्ष 1976 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला नदी के पास स्थित गाँव में पाया गया था।
♦ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का स्थायी सचिवालय बीजिंग, चीन में स्थित है।
♦ SCO एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है जिसे वर्ष 2001 में स्थापित किया गया था।
♦ ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूक्रेन में स्थित है।
♦ दक्षिण सूडान उन चार देशों में शामिल है जिन्होंने अप्रसार संधि (NPT) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं; अन्य देश पाकिस्तान, इज़राइल और उत्तर कोरिया हैं।
♦ ठंडी महासागरीय धाराओं ने गैलापागोस द्वीप समूह को ग्लोबल वार्मिंग से बचाया है।
♦ गैलापागोस द्वीप समूह इक्वाडोर का एक हिस्सा है और दक्षिण अमेरिका से लगभग 1,000 किमी दूर प्रशांत महासागर में स्थित है।
♦ राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) प्रतिवर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है।
♦ विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई को मनाया जाता है।
♦ अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस प्रतिवर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है।
♦ संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस घोषित किया था।
♦ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है।
♦ भारत सरकार ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था।
♦ राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC) ने अपना 68वां स्थापना दिवस 15 नवंबर 2025 को मनाया।
♦ NMDC को 15 नवंबर 1958 को निगमित किया गया था।
♦ NMDC का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है।
♦ झारखंड राज्य का स्थापना दिवस 15 नवंबर 2025 को मनाया गया।
♦ हाल ही में सरकार نے 'भारतीय जैविक डेटा बैंक' की स्थापना क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (RCB), फरीदाबाद में की।
♦ नवजात शिशु देखभाल सप्ताह प्रतिवर्ष 15 से 21 नवंबर तक मनाया जाता है।
♦ नवजात काल जीवन के पहले 28 दिनों की अवधि होती है, जिसमें मृत्यु का जोखिम सबसे अधिक होता है।
♦ अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह प्रतिवर्ष 14 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाता है।
♦ वर्ष 2025 में इसका 72वां संस्करण आयोजित किया गया।
♦ 44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
♦ इसकी थीम थी — एक भारत, श्रेष्ठ भारत।
♦ 44वें मेले का फोकस राज्य झारखंड था।
♦ मेले के भागीदार राज्य बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश थे।
♦ 15 नवंबर 2025 को झारखंड में 25वां राज्य स्थापना दिवस मनाया गया।
♦ झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को भारत के 28वें राज्य के रूप में हुआ था।
♦ बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
♦ बाबूलाल मरांडी ने वर्ष 2006 में भाजपा छोड़कर 'झारखंड विकास मोर्चा' की स्थापना की।
♦ 'झारखंड' शब्द का अर्थ है — वन का क्षेत्र।
♦ झारखंड के पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़, उत्तर में बिहार तथा दक्षिण में ओडिशा स्थित है।
♦ झारखंड की राजधानी रांची है।
♦ झारखंड में कुल 24 जिले हैं।
♦ वर्ष 2000 में भारत में नवजात मृत्यु दर (NMR) 44 प्रति 1000 जीवित जन्म थी, जो वर्ष 2013 में घटकर 28 प्रति 1000 हो गई।
♦ राष्ट्रीय प्रेस दिवस वह दिन है जब भारतीय प्रेस परिषद ने कार्य प्रारंभ किया था।
♦ भारतीय प्रेस परिषद (PCI) संसद کے अधिनियम द्वारा स्थापित एक कानूनी अर्ध-न्यायिक संस्था है।
♦ PCI में एक अध्यक्ष एवं 28 सदस्य होते हैं और अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को बनाया जाता है।
♦ प्रेस परिषद की स्थापना 4 जुलाई 1966 को हुई और 16 नवंबर 1966 से कार्य प्रारंभ हुआ।
♦ एपिलेप्सी (मिर्गी) एक केंद्रीय तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार है।
♦ एपिलेप्सी विश्व का चौथा सबसे सामान्य न्यूरोलॉजिकल रोग है।
♦ दुनिया में लगभग 50 मिलियन लोग एपिलेप्सी से प्रभावित हैं।
♦ मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) की लंबाई लगभग 508 किमी है।
♦ इस कॉरिडोर का लगभग 85 प्रतिशत भाग (465 किमी) पुलों पर निर्मित है।
♦ सूरत स्टेशन का डिज़ाइन शहर के प्रसिद्ध हीरा उद्योग से प्रेरित है।
♦ सूरत–बिलिमोरा खंड लगभग 47 किमी लंबा है और अंतिम चरण निर्माणाधीन है।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image