महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (02 दिसंबर 2025)
♦️ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 नवम्बर 2025 को हैदराबाद में स्काईरूट एयरोस्पेस के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का उद्घाटन किया.
♦️ इस उद्घाटन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले निजी ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल विक्रम-I का अनावरण किया.
♦️ संयुक्त राष्ट्र ने अगले महासचिव (SG) के चयन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है, जो जनवरी 2027 में पदभार संभालेंगे.
♦️ वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 31 दिसंबर, 2026 को अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर लेंगे.
♦️ संयुक्त राष्ट्र महासचिव की नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 97 के अनुसार सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा की जाती है.
♦️ महासचिव पद के लिए उम्मीदवारों का नामांकन संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अध्यक्षों द्वारा संयुक्त आमंत्रण जारी किए जाने के बाद सदस्य देश प्रस्तुत करते हैं.
♦️ सुरक्षा परिषद किसी उम्मीदवार की सिफारिश तभी कर सकती है जब उसे सामान्यतः कम से कम नौ अनुकूल मतों की आवश्यकता हो और किसी भी स्थायी सदस्य द्वारा वीटो नहीं लगाया जाना चाहिए.
♦️ अंतर्राष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है.
♦️ विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है.
♦️ विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2025 का विषय ‘मानव-केंद्रित रिकवरी के लिए साक्षरता: डिजिटल विभाजन को कम करना’ है.
♦️ राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 02 दिसंबर को मनाया जाता है.
♦️ राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस उन लोगों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 2-3 दिसंबर, 1984 की रात को भोपाल गैस त्रासदी में अपनी जान गंवा दी थी.
♦️ भोपाल गैस त्रासदी में अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (UCIL) के प्लांट से गैस का रिसाव हुआ था.
♦️ भोपाल गैस त्रासदी में रिसाव हुई गैस का नाम मिथाइल आइसोसाइनाइट (Methyl Isocyanate) था.
♦️ इस त्रासदी में कम-से-कम 30 टन मिथाइल आइसोसाइनाइट गैस के रिसाव के कारण तकरीबन 15,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी.
♦️ अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार दुनिया भर में 40 मिलियन से अधिक लोग आधुनिक दासता के शिकार हैं.
♦️ आधुनिक दासता के अंतर्गत जबरन श्रम, ऋण वसूली के लिए बंधक बनाना, जबरन विवाह और मानव तस्करी जैसी प्रथाओं को शामिल किया जाता है.
♦️ पहला कंप्यूटर चार्ल्स बैबेज द्वारा बनाया गया था.
♦️ चार्ल्स बैबेज द्वारा डिज़ाइन किया गया पहला मैकेनिकल कंप्यूटर एनालिटिकल इंजन को कहा गया था.
♦️ भारत में कंप्यूटर के विकास की शुरुआत वर्ष 1955 से हुई थी.
♦️ भारत में विकसित पहला कंप्यूटर सिद्धार्थ था.
♦️ भारत के सर्वप्रथम स्वदेशी विकसित कंप्यूटर का नाम परम है.
♦️ भारत का पहला सुपर कंप्यूटर परम-8000 है.
♦️ परम-8000 का विकास भारत में सेंटर ऑफ डेवलपमेंट (C-DAC) पुणे ने किया था.
♦️ कंप्यूटर को हिंदी भाषा में संगणक अथवा अभिकलित यंत्र कहते हैं.
♦️ विश्व का प्रथम व्यक्तिगत सुपर कंप्यूटर रेसला है.
♦️ अटल नवाचार मिशन (AIM) वर्ष 2016 में शुरू किया गया था.
♦️ अटल नवाचार मिशन का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है.
♦️ अटल नवाचार मिशन का उद्देश्य देश में नवाचार परितंत्र पर नज़र रखना और नवाचार परितंत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए एक छत्र या बृहद संरचना का सृजन करना है.
♦️ AIM देश भर में अटल समुदाय नवाचार केंद्र (ACICs) स्थापित कर रहा है.
♦️ वर्तमान में 14 ACIC केंद्र हैं, जो 9 राज्यों में फैले हुए हैं.
♦️ भविष्य में 36 और केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे कुल ACIC केंद्रों की संख्या 50 हो जाएगी.
♦️ दुनिया का आठवां आश्चर्य अंगकोरवाट / अंकोरवाट है.
♦️ अंगकोरवाट/अंकोरवाट कंबोडिया में स्थित है.
♦️ अंगकोरवाट का निर्माण 12वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा किया गया था.
♦️ अंगकोरवाट की स्थापना मूल रूप से भगवान विष्णु को समर्पित हिंदू मंदिर के रूप में हुई थी, जिसे बाद में बौद्ध मंदिर में बदल दिया गया.
♦️ ताजमहल आगरा, भारत में स्थित है.
♦️ ताजमहल को वर्ष 1983 में यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था.
♦️ इतिहास के अनुसार सिकंदर लोदी ने आगरा शहर को वर्ष 1504 में बसाया था.
♦️ चीन की महान दीवार की लंबाई 21,000 कि.मी. से अधिक है.
♦️ चीन की महान दीवार का निर्माण तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से मिंग राजवंश (1368–1644) तक चला था.
♦️ क्राइस्ट द रिडीमर मूर्ति रियो डी जनेरियो, ब्राजील में स्थित है.
♦️ क्राइस्ट द रिडीमर स्टैच्यू को मूर्तिकार पॉल लैंडोव्स्की ने डिज़ाइन किया था और इसे हेटर दा सिल्वा कोस्टा तथा अल्बर्ट कैकोट ने बनाया था.
♦️ माचू पिच्चू पेरू के कुज़्को क्षेत्र में स्थित है.
♦️ माचू पिच्चू का निर्माण इंका साम्राज्य ने करवाया था.
♦️ चिचेन इट्ज़ा मेक्सिको के युकाटन में स्थित है.
♦️ चिचेन इट्ज़ा का निर्माण माया–टोलटेक सभ्यता ने 5वीं से 13वीं शताब्दी के बीच किया था.
♦️ रोमन कोलोसियम रोम, इटली में स्थित है.
♦️ रोमन कोलोसियम का निर्माण फ्लेवियन राजवंश के सम्राट वेस्पासियन ने 70–72 ईस्वी में करवाया था.
♦️ पेत्रा जॉर्डन के माआन में स्थित है.
♦️ पेत्रा का निर्माण 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व में नबातेयनों ने करवाया था.
♦️ चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल शिलांग (मेघालय) में मनाया जाता है.
♦️ भारत से — स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
♦️ कज़ाख़स्तान से — तमगली का पुरातात्विक परिदृश्य
♦️ किर्गिज़स्तान से — इसीक कुल झील (Lake Issyk-Kul)
♦️ चीन से — दामिंग पैलेस (Daming Palace)
♦️ पाकिस्तान से — मुगल विरासत, लाहौर (Mughals Heritage of Lahore)
♦️ रूस से — द गोल्डन रिंग सिटीज़ (The Golden Ring of Cities)
♦️ ताजिकिस्तान से — द पैलेस ऑफ नौरोज़ (The Palace of Nowruz)
♦️ उज़्बेकिस्तान से — द पोई कालोन कॉम्प्लेक्स (The Poi Kalon Complex)
♦️ विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट में दी जाती है.
♦️ मुश्ताक अली ट्रॉफी क्रिकेट में दी जाती है.