महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (7 नवंबर 2025)
♦️ वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगाँठ: भारत का राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’, जिसका अर्थ है "माँ, मैं तुम्हें प्रणाम करता हूँ", 7 नवंबर, 2025 को अपने प्रकाशन के 150 वर्ष पूरे कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए, 6 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया।
♦️ राष्ट्रगीत का साहित्यिक सफर: ‘वंदे मातरम्’ की रचना को सबसे पहले एक साहित्यिक पत्रिका 'बांगदर्शन' में 7 नवंबर 1875 को प्रकाशित किया गया था। बाद में, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इस रचना को अपने प्रसिद्ध उपन्यास 'आनंदमठ' (1882) में शामिल किया।
♦️ गायन और राजनीतिक नारा: इस गीत को पहली बार वर्ष 1896 में कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर ने गाया था। इसे राजनीतिक नारे के तौर पर पहली बार 7 अगस्त 1905 को इस्तेमाल किया गया था।
♦️ यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कुंभ मेला: कुंभ मेला, जिसे प्राचीन परंपराओं के अस्तित्व और विकास का प्रमाण माना जाता है, को वर्ष 2017 में यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था।
♦️ कुंभ के आयोजन स्थल और नदियाँ: कुंभ मेला 12 वर्षों के अंतराल पर भारत के चार स्थानों — प्रयागराज (गंगा, यमुना और सरस्वती संगम), हरिद्वार (गंगा), उज्जैन (क्षिप्रा) और नासिक (गोदावरी) — पर आयोजित किया जाता है।
♦️ माघ मेले की पहचान: माघ मेला हर साल जनवरी से फरवरी के बीच प्रयागराज में लगता है। छठे वर्ष यह ‘अर्ध कुंभ मेला’ और बारहवें वर्ष यह ‘कुंभ मेला’ कहलाता है।
♦️ मुख्य सूचना आयुक्त: केंद्रीय सूचना आयोग के वर्तमान 12वें मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया हैं। उनका कार्यकाल 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक सीमित है।
♦️ आरटीआई की सूचना सीमा: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ी सूचना 48 घंटे में उपलब्ध कराई जानी चाहिए; अन्य सूचनाओं के लिए सीमा 30 दिन है।
♦️ महाराष्ट्र और स्टारलिंक समझौता: महाराष्ट्र सरकार ने स्टारलिंक (SpaceX) के साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध कराने हेतु समझौता किया है, जिससे गढ़चिरौली, नंदुरबार और वाशिम जिलों को लाभ होगा।
♦️ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI): 56वां IFFI 20–28 नवंबर 2025 को पणजी (गोवा) में आयोजित होगा। वर्ष 2014 में गोवा को IFFI का स्थायी आयोजन स्थल घोषित किया गया था।
♦️ QS विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026: यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्गकॉन्ग ने पहला स्थान प्राप्त किया है। हॉन्गकॉन्ग की पाँच यूनिवर्सिटियाँ शीर्ष 10 में शामिल हैं।
♦️ भारतीय शिक्षण संस्थान: QS 2026 में IIT दिल्ली 59वें, IISc बेंगलुरु 64वें और IIT मद्रास 70वें स्थान पर हैं।
♦️ सैन्य अभ्यास: भारतीय नौसेना ‘TSE-2025 त्रिशूल’ अभ्यास का नेतृत्व कर रही है। वहीं ‘गरुड़ शक्ति’ भारत और इंडोनेशिया के बीच आयोजित किया जाता है।
♦️ वैज्ञानिक खोज: प्रोटीन इंटरल्यूकिन-35 की खोज गुवाहटी स्थित ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उन्नत अध्ययन संस्थान (IASST)’ ने की, जिसकी स्थापना 1979 में हुई थी।
♦️ राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान: ‘बापू भवन’ के नाम से प्रसिद्ध यह संस्थान पुणे के ताड़ीवाला रोड पर स्थित है।
♦️ माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी: सक्रिय ज्वालामुखी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर स्थित है।
♦️ कार्टोग्राफी संग्रहालय: भारत का पहला मानचित्रण संग्रहालय मसूरी (उत्तराखंड) में स्थापित किया गया है।
♦️ आधार विजन 2032: इसका उद्देश्य देश की डिजिटल पहचान प्रणाली का आधुनिकीकरण करना है।
♦️ चित्तरंजन दास जयंती: महान राष्ट्रवादी और विधिशास्त्री देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती 5 नवंबर 2025 को मनाई गई। उन्होंने वकालत छोड़कर गांधीजी के असहयोग आंदोलन में भाग लिया।