आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..
परीक्षा में सफलता की पहली सीढ़ी सटीक पाठ्यक्रम की समझ है। यहाँ MPPSC राज्य सेवा, राज्य वन सेवा, म.प्र. पुलिस आरक्षक व SI, पटवारी, पंचायत सचिव एवं MPTET शिक्षक पात्रता परीक्षा का अध्यायवार सिलेबस, अंक विभाजन (Weightage) और आधिकारिक PDF डाउनलोड लिंक्स उपलब्ध हैं।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा जारी नवीनतम प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम:
प्रारंभिक परीक्षा: Paper 1 (सामान्य अध्ययन - 10 इकाइयाँ) एवं Paper 2 (CSAT) | मुख्य परीक्षा: कुल 6 प्रश्न पत्र (Paper 1 से 4 GS, Paper 5 सामान्य हिंदी एवं Paper 6 निबंध व प्रारूप लेखन)।
प्री परीक्षा: संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (Paper 1 & 2 दोनों के अंक मेरिट में) | मुख्य परीक्षा: भाग-A (म.प्र., राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान) एवं भाग-B (वनिकी, पर्यावरण एवं सामान्य विज्ञान)।
आरक्षक (Constable) एवं उपनिरीक्षक (Sub Inspector) लिखित व शारीरिक दक्षता पाठ्यक्रम:
लिखित परीक्षा (100 अंक): सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान (40 अंक), बौद्धिक क्षमता व मानसिक अभिरुचि (30 अंक), विज्ञान व अंकगणित (30 अंक) | शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंक): 800m दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक।
पेपर 1: तकनीकी पद (विज्ञान विषय - 100 अंक) | पेपर 2: सामान्य ज्ञान (100 अंक) एवं भाषा दक्षता परीक्षा (हिंदी 70 अंक + अंग्रेजी 30 अंक) तथा शारीरिक मापदंड व साक्षात्कार।
ग्रुप एवं सब-ग्रुप के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रमुख संयुक्त परीक्षाओं का पाठ्यक्रम:
भाग-अ (100 अंक): सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य गणित | भाग-ब (100 अंक): सामान्य ज्ञान व अभिरुचि, सामान्य कंप्यूटर, सामान्य रीजनिंग एवं सामान्य प्रबंधन (General Management)।
कोर विषय: पंचायती राज व्यवस्था (73वां संविधान संशोधन व म.प्र. अधिनियम 1993), म.प्र. की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ई-गवर्नेंस व शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं (eGramSwaraj, संबल, लाडली बहना) तथा सामान्य हिंदी व कंप्यूटर।
स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग हेतु प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक परीक्षा योजना:
अनिवार्य 5 खंड (प्रत्येक 30 अंक): बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP), पर्यावरण अध्ययन (EVS), भाषा-1 (हिंदी), भाषा-2 (अंग्रेजी/संस्कृत/उर्दू) एवं सामान्य गणित (प्रत्येक विषय में 10-15 अंक की विषयगत पेडागोजी शामिल)।
भाग-अ (अनिवार्य): सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान व समसामयिकी तथा शिक्षाशास्त्र | भाग-ब (मुख्य विषय): संबंधित मुख्य विषय (गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, आदि) का गहन पाठ्यक्रम।
रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।