Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

10101001 01101000 10010101
11001100 00110011 11001100
01010101 10101010 01010101
11110000 00001111 11110000
00111100 11000011 00111100
💻

कंप्यूटर सामान्य ज्ञान तथ्य प्रश्नावली क्रमांक: 2

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कंप्यूटर सामान्य ज्ञान के 40+ महत्वपूर्ण एक पंक्ति तथ्य (Computer GK One Liner Facts Series)

सुपर कंप्यूटर GK के संबंधित महत्वपूर्ण एक पंक्ति तथ्य-Computer GK

♦️ भारत के सबसे तेज छह सुपर कम्प्यूटर हैं - Power XE9680 (28वीं रैंक) > एरावत (188वीं रैंक) > अर्का (196वीं रैंक) > अरुणिका (251वीं रैंक) > प्रत्यूष (338वीं रैंक) > अरकाई (469)
♦️ 500 सुपर कम्प्यूटरों में एरावत (Airawat) की रैंक है - 188वीं
♦️ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से तीन परम रुद्र (Param Rudra) सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए हैं - 26 सितम्बर 2024 को
♦️ परम रुद्र क्या है, जो हाल ही में खबरों में था - प्रगत संगणन विकास केंद्र (C-DAC) द्वारा विकसित एक सुपर कंप्यूटर है।
♦️ अर्का और अरुणिका क्या हैं, जिनका 26 सितम्बर 2024 को प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया - वे मौसम संबंधी अनुप्रयोगों के लिए C-DAC द्वारा विकसित उच्च-प्रदर्शन वाले कंप्यूटर हैं।
♦️ हाल ही में राष्ट्र को समर्पित परम रुद्र सुपर कंप्यूटर किन संस्थानों में स्थापित किए गए हैं - विशाल मीटर रेडियो टेलीस्कोप (पुणे), इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (दिल्ली) और एस.एन. बोस सेंटर (कोलकाता)।
♦️ परम रुद्र सुपरकंप्यूटर का नाम रखा गया है - भगवान शिव के नाम पर।
♦️ किसके द्वारा भारत का सुपर कम्प्यूटर परम सिद्धि (Param Siddhi) बनाया गया है - C-DAC
♦️ भारत का पहला स्वदेशी सुपरकंप्यूटर है - परम-8000 (वर्ष 1991)
♦️ भारत का पहला स्वदेशी सुपरकंप्यूटर परम-8000 को बनाया गया था - C-DAC द्वारा
♦️ विश्व का प्रथम व्यक्तिगत सुपर कंप्यूटर (Personal Super Computer) है - 'Tesla' (टेस्ला)
♦️ भारत का पहला कंप्यूटर है - 'सिद्धार्थ'
♦️ विश्व के टॉप 500 कम्प्यूटरों का 66वां संस्करण जारी किया गया है - 17 नवंबर 2025 को
♦️ दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर बन गया है - एल कैपिटल (El Capitan) - अमेरिका
♦️ भारत का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर है - Power XE9680 (28वीं रैंक)
♦️ दुनिया के शीर्ष सुपर कम्प्यूटर हैं - एल कैपिटल (USA) > फ्रंटियर (USA) > अरोरा (USA) > जुपिटर (Germany) > ईगल (USA) > HPC 6 (Italy) > फुगाकू (Japan) > आल्पस (Switzerland)
♦️ विश्व के टॉप सुपर कंप्यूटर (रैंक और देश):
♦️1. एल कैपिटल - अमेरिका
♦️2. फ्रंटियर - अमेरिका
♦️3. अरोरा - अमेरिका
♦️4. जुपिटर - जर्मनी
♦️5. ईगल - अमेरिका
♦️6. HPC 6 - इटली
♦️7. फुगाकू - जापान
♦️ विश्व के टॉप 10 सुपर कंप्यूटर (रैंक 8-10):
♦️8. आल्पस - स्विट्जरलैंड
♦️9. लूमी - फिनलैंड
♦️10. लूनारडो - इटली
♦️ विश्व का दूसरा सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है - फ्रंटियर (Frontier) - अमेरिका निर्मित
♦️ सर्वाधिक सुपर कंप्यूटर वाले देश (Top Countries by Number of Supercomputers):

देश (Country) कुल सुपर कंप्यूटर (Total Count)
अमेरिका (USA) 171
जापान (Japan) 43
जर्मनी (Germany) 40
चीन (China) 40
फ्रांस (France) 23

♦️ 500 सुपर कम्प्यूटरों में शामिल भारतीय सुपर कम्प्यूटरों की कुल संख्या है - 6 सुपर कम्प्यूटर
♦️ सुपर कंप्यूटरों की संख्या के मामले में भारत का स्थान है - 17वीं रैंक (कुल 43 देशों में)

♦️ भारत के प्रमुख सुपर कंप्यूटर व उनके स्थान
सुपरकंप्यूटर (Supercomputer) संस्थान / स्थान (Institute/Location)
परम गंगा (Param Ganga) आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee)
परम प्रवेग (Param Pravega) भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरू
परम सिद्धि (Param Siddhi) पुणे (C-DAC)
परम शिवाय (Param Shivay) बीएचयू (BHU), वाराणसी
परम शक्ति (Param Shakti) आईआईटी खड़कपुर (IIT Kharagpur)
परम ब्रह्मा (Param Brahma) IISER, पुणे*
♦️ कंप्यूटर इतिहास और विकास (महत्वपूर्ण तथ्य)

♦️ पहला कम्प्यूटर बनाया गया था - चार्ल्स बैवेज (Charles Babbage) द्वारा
♦️ भारत में विकसित पहला कंप्यूटर था - सिद्धार्थ
♦️ भारत के सर्वप्रथम 'स्वदेशी विकसित कम्प्यूटर' का नाम है - परम (Param)
♦️ भारत में कंप्यूटर के विकास की शुरुआत हुई थी - वर्ष 1955 से
♦️ भारत का पहला 'सुपर कंप्यूटर' है - परम-8000 (इसका विकास C-DAC पुणे ने किया)
♦️ चार्ल्स बैवेज द्वारा डिजाइन किया गया पहला 'मैकेनिकल कंप्यूटर' किसे कहा गया था - Analytical Engine (एनालिटिकल इंजन)
♦️ विश्व का प्रथम 'व्यक्तिगत सुपर कंप्यूटर' (Personal Supercomputer) है - Tesla (टेस्ला)
♦️ सुपर कम्प्यूटर 'डीप ब्लू' (Deep Blue) किस कम्पनी द्वारा बनाया गया - IBM (आई.बी.एम.)
♦️ भारत के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक, परम प्रवेगा (Param Pravega) को स्थापित और चालू किया है - भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ने
♦️ भारत ने सुपर कम्प्यूटर 'परम' का निर्माण किया - पुणे में

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image