आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कंप्यूटर सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण एक पंक्ति तथ्य (Computer GK One Liner Facts Series)
♦️ कंप्यूटिंग के लिये सजीवों के डीएनए का इस्तेमाल डीएनए कंप्यूटिंग कहलाता है।
♦️ इंटरनेट का प्रकार WAN है, जो दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क माना जाता है।
♦️ कंप्यूटर के डिजिटल संदेश को मॉडम एनालॉग संकेत में बदलकर टेलीफोन लाइन के माध्यम से संग्राहक कंप्यूटर तक पहुँचाता है।
♦️ फ्लॉपी ड्राइव कंट्रोलर को IRQ6 दिया जाता है।
♦️ यूनीकोड इनकोड परियोजना एक वर्ण अथवा अंक का 8-बिट के समूह में प्रतिनिधित्व करती है।
♦️ टेलनेट (Telnet) टेलीफोनी इंटरनेट पर उपलब्ध एक ऐसी सुविधा है, जिससे हम दुनिया के किसी भी व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं।
♦️ इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) द्वारा सूचनाओं को दिशा देने का कार्य किया जाता है।
♦️ पिकासा (Picasa) एक फोटो शेयरिंग वेबसाइट है जो पिकासा इमेज ऑर्गनाइजर (तस्वीर व्यवस्थापक) के साथ संबद्ध है।
♦️ किसी कंप्यूटर प्रणाली में जान-बूझकर अनधिकृत रूप से प्रवेश करना हैकिंग (Hacking) कहलाता है।
♦️ World Wide Web के संस्थापक टिम बर्नस-ली (Tim Berners-Lee) को प्रथम वेबसाइट के निर्माण का श्रेय भी दिया जाता है।
♦️ की-बोर्ड के केबल को यू.एस.बी. (USB) पोर्ट पर लगाया जाता है।
♦️ फ्री ई-मेल सेवा हॉटमेल (Hotmail) के जन्मदाता एक भारतीय सबीर भाटिया थे।
♦️ कंप्यूटर के उन प्रोग्रामों को सॉफ़्टवेयर कहते हैं, जो कंप्यूटर के संचालन को संभव बनाते हैं।
♦️ एप्पल आईफोन में उपयोग किये जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम को आईओएस (iOS) कहते हैं।
♦️ किसी विशेष समस्या के समाधान हेतु जिस सॉफ़्टवेयर का उपयोग किया जाता है, उसे 'कस्टम सॉफ़्टवेयर' कहते हैं।
♦️ सुपर कंप्यूटरों को विशिष्ट उद्देश्यों के लिये अत्यधिक महंगी एवं उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन क्षमता के साथ विकसित किया जाता है।
♦️ माउस को डबल क्लिक करने पर सूचना CPU में चली जाती है।
♦️ केरल का इडुक्की जिला उच्च गति ग्रामीण ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जुड़ने वाला भारत का प्रथम जिला है।
♦️ विश्व का प्रथम व्यक्तिगत सुपर कंप्यूटर है - 'टेस्ला' (Tesla)।
♦️ डीएनए कंप्यूटर की अवधारणा सर्वप्रथम वर्ष 1994 में प्रस्तुत की गई थी।
♦️ एक सामान्य कंप्यूटर के विपरीत (जो एक गणना के पश्चात् ही दूसरी गणना करता है) एक डीएनए कंप्यूटर स्वयं कई प्रतियाँ बनाकर एक ही बार में कई गणनाओं को संपन्न करने में सक्षम है।
♦️ वर्तमान में डीएनए कंप्यूटिंग का क्षेत्र अपनी प्रारंभिक अवस्था में है।
♦️ आई.सी. (IC) के वर्गीकरण का आधार ट्रांजिस्टरों की संख्या है।
♦️ इंटरनेट सिस्टम में ट्री टोपोलॉजी (Tree Topology) का प्रयोग होता है।
♦️ डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर, डेजी व्हील प्रिंटर, लाइन प्रिंटर इत्यादि - समघात मुद्रण यंत्रों (Impact Printers) की श्रेणी में आते हैं।
♦️ आई.सी.टी. (ICT) का तात्पर्य है- इन्फॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी।
♦️ इंटेल (Intel) कंपनी की स्थापना बॉब नोयी (Bob Noyce) तथा गॉर्डन मूरे (Gordon Moore) ने की थी।
♦️ मोबाइल फोन के आविष्कारक डॉ. मार्टिन कूपर (मोटोरोला कंपनी) थे।
♦️ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का जनक जॉन मैकार्थी (John McCarthy) को माना जाता है।
♦️ जेरी यंग और डेविड फिलो ने मिलकर सर्च इंजन yahoo.com की स्थापना की।
♦️ Tata Consultancy Services (TCS) भारत की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी है।
♦️ पास्कल एक उच्चस्तरीय भाषा है जिसका नामकरण प्रसिद्ध गणितज्ञ ब्लेज पास्कल के नाम पर हुआ है।
♦️ सूचनाओं को भंडारित करने वाले रजिस्टर को एक्यूमुलेटर (Accumulator) कहते हैं।
♦️ कोरल ड्रा (CorelDraw) का प्रयोग डेस्कटॉप पब्लिशिंग (DTP) में होता है।
♦️ एंड्रॉयड चल दूरभाष प्रचालन पद्धति-6.0 मार्शमैलो था जबकि वर्तमान में एंड्रॉयड चल दूरभाष प्रचालन पद्धति-8.0 ओरिओ (Oreo) है।
♦️ नॉर्टन (Norton) एक एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर है।
रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।