Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

01 जनवरी 2026 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (01 जनवरी 2026)

♦️ हाल ही में कश्मीर में 2,000 वर्ष पुराना बौद्ध स्थल खोजा गया है।
♦️ भारतीय तट रक्षक बल द्वारा मुंबई में क्षेत्रीय स्तर का प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (RPREX-2025) आयोजित किया गया है।
♦️ आयुष म्हात्रे को आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
♦️ ऋत्विक संजीव एस ने 87वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में पुरुष एकल का खिताब जीता है।
♦️ मैग्नस कार्लसन ने FIDE विश्व रैपिड चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम किया है।
♦️ राजस्थान राज्य ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में 'ई-स्वास्थ्य संवाद' नामक पहल लॉन्च की है।
♦️ अडानी समूह द्वारा पुणे में शरदचंद्र पवार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया गया है।
♦️ भारत के पहले पीपीपी (PPP) मेडिकल कॉलेज मध्य प्रदेश राज्य के आदिवासी जिलों में शुरू किए जाएंगे।
♦️ जयश्री उल्लाल को विश्व स्तर पर सबसे धनी भारतीय पेशेवर प्रबंधक (भारतीय मूल की सबसे अमीर सीईओ) के रूप में नामित किया गया है।
♦️ चीन ने ताइवान के आसपास "जस्टिस मिशन 2025" नामक सैन्य अभ्यास शुरू किया है।
♦️ केंद्र सरकार ने निर्यातकों की वैश्विक बाजारों तक पहुंच बढ़ाने के लिए ₹4531 करोड़ की ‘बाजार पहुँच समर्थन योजना’ लॉन्च की है।
♦️ वर्ष 2026 में जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन COP17 का आयोजन आर्मेनिया में किया जाएगा।
♦️ लव अग्रवाल को विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
♦️ सौर ऊर्जा उत्पादन और स्थापित क्षमता के मामले में राजस्थान राज्य भारत में पहले स्थान पर आ गया है।
♦️ गांधीनगर में भारतीय AI रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की जाएगी।
♦️ सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SMFCL) भारत की पहली समुद्री राष्ट्रीय वित्तीय संस्था बन गई है जिसने हाल ही में ऋण देना शुरू किया है।
♦️ अमित शाह ने हाल ही में ज्योति-विष्णु अंतर्राष्ट्रीय कला केन्द्र का उद्घाटन किया है।
♦️ रवीन्द्र कुमार को भारतीय खाद्य निगम (FCI) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
♦️ दीप्ति शर्मा टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
♦️ राकेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक का अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया है।
♦️ DRDO ने ओडिशा से पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण संपन्न किया है।
♦️ सीपी राधाकृष्णन द्वारा 'महामना वांग्मय' नामक पुस्तक के दूसरे संस्करण का विमोचन किया गया है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक अनुसंधान सम्मेलन 2026 की मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी।
♦️ प्रतिवर्ष 1 जनवरी को वैश्विक परिवार दिवस मनाया जाता है।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image