महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (11 जनवरी 2026)
♦️ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में NIDMS का उद्घाटन किया, जिसका पूर्ण रूप 'नेशनल इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस डेटा मैनेजमेंट सिस्टम' है.
♦️ भारतीय रेलवे ने 'काला कोट/बंदगला' को अपने आधिकारिक औपचारिक ड्रेस कोड के रूप में बंद करने का निर्णय लिया है.
♦️ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने डिजिटल क्रिएटर्स को बढ़ावा देने के लिए डीडी न्यूज़ पर 'क्रिएटर्स कॉर्नर' नामक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.
♦️ टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2026 टूर्नामेंट में रैपिड ओपन का खिताब 'निहाल सरीन' ने जीता है.
♦️ टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2026 टूर्नामेंट के महिला वर्ग का खिताब 'कैटेरीना लाग्नो' ने जीता है.
♦️ 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन तेलंगाना के 'काजीपेट' शहर में किया जा रहा है.
♦️ नई दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास में तालिबान द्वारा नियुक्त पहले राजनयिक के रूप में 'मुफ्ती नूर अहमद नूर' ने कार्यभार संभाला है.
♦️ विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2026 का आयोजन 'दावोस (स्विट्जरलैंड)' में किया जाएगा.
♦️ केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में 'न्यायमूर्ति सौमेन सेन' ने शपथ ली है.
♦️ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने 'चेहरे की पहचान प्रणाली' (Face Recognition System) लागू की है.
♦️ DRDO ने 'हाइपरसोनिक मिसाइल' कार्यक्रम के लिए दीर्घकालिक कूल स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण किया है.
♦️ विश्व पुस्तक मेला 2026 का आयोजन 'नई दिल्ली' में किया जा रहा है.
♦️ भारत में ऊर्जा सप्ताह 2026 (India Energy Week 2026) का आयोजन 'गोवा' में किया जा रहा है.
♦️ सिक्किम उच्च न्यायालय के 24वें मुख्य न्यायाधीश 'न्यायमूर्ति ए. मुहम्मद मुश्ताक' हैं.
♦️ देश की पहली पेपरलेस जिला अदालत केरल के 'वायनाड' में स्थित है.
♦️ एक स्वयं सहायता समूह (SHG) में सामान्यतः '10-20 सदस्य' होते हैं.
♦️ एचएमपीवी (HMPV) का पूर्ण रूप 'मानव मेटान्यूमोवायरस' (Human Metapneumovirus) है.
♦️ एचएमपीवी जीवाणु की पहचान सबसे पहले 'नीदरलैंड में 2001 में' हुई थी.
♦️ एचएमपीवी (मानव मेटान्यूमोवायरस) 'न्यूमोविरिडे परिवार' (Pneumoviridae family) के जीवाणु से संबंधित है.
♦️ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि '11 जनवरी' को मनाई जाती है,.
♦️ 'जय जवान जय किसान' का नारा लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था.
♦️ UAPA अधिनियम में "आतंकवादी गतिविधियों" को वर्ष '2004' में शामिल किया गया था.
♦️ हाल ही में 'इंडोनेशिया' BRICS का 11वां सदस्य बना है.
♦️ भारत में सोपस्टोन (Soapstone) के सर्वाधिक भंडार 'राजस्थान' राज्य में पाए जाते हैं.
♦️ "आईसीईटी" (iCET) भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग की एक पहल है.
♦️ "जीनोम-स्केल मेटाबोलिक मॉडल" (GEMs) जीवों के चयापचय का गणितीय प्रतिरूप है.
♦️ मैक्सिको की खाड़ी अमेरिका, मैक्सिको और क्यूबा से घिरी हुई है.
♦️ जेड-मोहा (Z-Morh) सुरंग 'थाजिवस ग्लेशियर' के नीचे बनाई गई है.
♦️ वैश्विक जीडीपी में BRICS का योगदान लगभग '35 प्रतिशत' है.
♦️ प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन 'प्रत्येक दो वर्ष में' किया जाता है.
♦️ फ्लेमिंगो महोत्सव 'पुलिकट झील' में मनाया जाता है.
♦️ मियावाकी तकनीक का उपयोग 'सघन वन निर्माण' (Dense forest creation) के लिए किया जाता है.
♦️ लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 के युद्ध को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान के साथ 'ताशकंद घोषणापत्र' पर हस्ताक्षर किए थे.
♦️ विश्व पुस्तक मेला 2026 में भारतीय नौसेना की भागीदारी का नेतृत्व 'नौसेना इतिहास प्रभाग' (NHD) कर रहा है.
♦️ विश्व पुस्तक मेला 2026 में 1971 के युद्ध पर केंद्रित पैनल चर्चा का संचालन 'कमांडर नीरज वशिष्ठ' ने किया.
♦️ इंडिया पोस्ट ने 11 जनवरी 2026 को "स्पीड पोस्ट-24 और स्पीड पोस्ट-48" सेवाएँ शुरू की हैं,.
♦️ भारत ने श्रीलंका में दूसरे "बेली ब्रिज" का उद्घाटन किया है, जो 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज का प्रतीक है.
♦️ "त्रिसैनिक सेना वयोवृद्ध दिवस परेड" का 5वां संस्करण मुंबई में मरीन ड्राइव पर आयोजित किया गया.
♦️ IIT मद्रास में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू की गई नई स्वदेशी सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का नाम "PARAM SHAKTI" है.
♦️ केरल के "अरलम वन्यजीव अभयारण्य" का नाम बदलकर "अरलम बटरफ्लाई सैंक्चुअरी" कर दिया गया है.
♦️ अमेरिका ने "अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA)" से हटने की घोषणा की है.
♦️ भारत ने पहली बार "वीमर त्रिकोण प्रारूप" (Weimar Triangle format) में भाग लिया, जिसमें फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड भी शामिल थे.
♦️ भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी 2026 को 'वड़ोदरा' में शुरू हुआ,.
♦️ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने महिलाओं और बच्चों के कार्यक्रमों के लिए एकीकृत डिजिटल पोर्टल "पंखुड़ी" का शुभारंभ किया.