महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (13 जनवरी 2026)
♦️ 13 जनवरी 2026 के अनुसार, विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
♦️ वर्ष 2026 के इसरो (ISRO) के पहले मिशन का नाम PSLV-C62 था, जो तकनीकी खराबी के कारण विफल हो गया और इसमें अन्वेशा (EOS-N1) सहित 16 उपग्रह नष्ट हो गए.
♦️ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 11 जनवरी 2026 को तीसरी पीढ़ी की स्वदेशी 'मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल' (MPATGM) का सफल परीक्षण किया.
♦️ जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की भारत यात्रा के दौरान भारत और जर्मनी ने 19 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए.
♦️ अब भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए जर्मनी के हवाई अड्डों से ट्रांजिट के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी.
♦️ इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता प्रशांत तमांग का हाल ही में निधन हो गया.
♦️ मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' घोषित किया है.
♦️ 'लाइफ एंड लिगेसी ऑफ अरुण जेटली' नामक जीवनी के लेखक सुमंत बत्रा हैं.
♦️ भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया नौसैन्य अड्डा स्थापित करेगी.
♦️ स्वाति शांता कुमार ने UN सेक्रेटरी-जनरल का अवॉर्ड 2025 जीता है.
♦️ केरल राज्य ने अरलम (Aralam) को आधिकारिक तौर पर अपना पहला तितली अभयारण्य घोषित किया है.
♦️ भारत का पहला पैरों वाला मोबाइल मैनिपुलेटर 'स्कॉर्प' IIT कानपुर में लॉन्च किया गया है.
♦️ जुबैर जलासी ने दुनिया का सबसे बड़ा AI फिल्म पुरस्कार जीता है.
♦️ अकासा एयर (Akasa Air) अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) में शामिल होने वाली भारत की 5वीं एयरलाइन बन गई है.
♦️ दिसंबर 2025 में भारत की खुदरा महंगाई दर 1.33% रही, जो पिछले तीन महीनों का उच्चतम स्तर है.
♦️ इंडोनेशिया ने Grok AI द्वारा जनरेट की जा रही आपत्तिजनक तस्वीरों के कारण इस AI को बैन कर दिया है.
♦️ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) तथा नासा (NASA) ने 'मार्स सैंपल रिटर्न मिशन' को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है.
♦️ 'नेशनल इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस डेटा मैनेजमेंट सिस्टम' (NIDMS) का प्रबंधन राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) द्वारा किया जा रहा है.
♦️ भारतीय सेना द्वारा गठित 'रुद्र ब्रिगेड' का मुख्य उद्देश्य इन्फैंट्री, टैंक, ड्रोन और आर्टिलरी का एकीकृत तालमेल स्थापित करना है.
♦️ अखिल भारतीय बाघ अनुमान 2026 (AITE-26) का पहला चरण थानथाई पेरियार वन्यजीव अभयारण्य में शुरू हुआ है.
♦️ सार्वजनिक निवेश बोर्ड द्वारा अनुमोदित 'कमला जलविद्युत परियोजना' अरुणाचल प्रदेश में स्थापित की जा रही है.
♦️ 'वेरा सी. रुबिन वेधशाला' चिली के एंडीज में सेरो पाचोन पर्वत पर स्थित है.
♦️ तमिलनाडु राज्य ने भारत की पहली डीप-टेक स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च की है.
♦️ केंद्र सरकार ने भारतीय लैब में परीक्षण के लिए स्मार्टफोन कंपनियों से 'स्रोत कोड' (Source Code) तक पहुंच मांगी है.
♦️ दक्षिणी कैलिफोर्निया में सूखे की स्थिति में 'सैंटा आना पवनें' (Santa Ana winds) आग के तेजी से फैलने का कारण बनती हैं.
♦️ हिस्टेरेक्टमी (Hysterectomy) प्रक्रिया में महिलाओं के शरीर से गर्भाशय (Uterus) को हटाया जाता है.
♦️ सियाचिन ग्लेशियर काराकोरम पर्वतमाला का हिस्सा है.
♦️ ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट 2026 में महिला एकल का खिताब आर्यन सबालेंका ने जीता है.
♦️ जेवनपोरा में खुदाई के दौरान कुषाण साम्राज्य के मिट्टी के बर्तन और तांबे की कलाकृतियां मिली हैं.
♦️ यूनाइटेड कप टेनिस टूर्नामेंट 2026 का खिताब पोलैंड ने जीता है.
♦️ टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज ओपन का खिताब वेस्ली सो ने जीता है.
♦️ स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है.
♦️ इटली ने श्रीनिवास डेम्पो को अपने प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया है.
♦️ नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) की स्थापना 2018 में हुई थी.
♦️ भारत में कीटनाशकों के विनियमन के लिए 'कीटनाशक अधिनियम, 1968' लागू है.
♦️ गद्दी समुदाय का संबंध हिमाचल प्रदेश से है.
♦️ इंडिया पोस्ट की स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 सेवाओं का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया गया है.
♦️ विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 की वार्षिक बैठक का आयोजन स्विट्जरलैंड के दावोस में किया जाएगा.
♦️ क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश में किया गया.
♦️ टाटा स्टील चेस इंडिया ओपन रैपिड टूर्नामेंट 2026 का खिताब भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानन्द ने जीता है.
♦️ 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों की पदक तालिका में महाराष्ट्र राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया है.
♦️ रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
♦️ पेंट्स कंपनी 'टेक्नों पेंट्स' ने सचिन तेंदुलकर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है.
♦️ भारतीय भाषाओं पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 का आयोजन नई दिल्ली में हुआ.
♦️ भारतीय राजनेता जेपी नड्डा को इटली के प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार 'कैवेलियर डेल'ऑर्डिने देला स्टेला द'इटालिया' से सम्मानित किया गया है.
♦️ पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी दविंदर सिंह गरचा का हाल ही में निधन हो गया है.
♦️ प्रकृति का उत्सव "लोहड़ी" 13 जनवरी 2026 को मनाया गया.
♦️ "आत्मनिर्भर हनोल महोत्सव-2026" का आयोजन गुजरात के भावनगर जिले के हनोल गांव में किया गया.
♦️ चालू वित्त वर्ष में जनवरी 2026 के मध्य तक भारत के प्रत्यक्ष कर संग्रह में 8.82% की वृद्धि दर्ज की गई है.
♦️ राष्ट्रपति ने "गणतंत्र दिवस समारोह-2026" के लिए भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका को विशेष रूप से आमंत्रित किया है.
♦️ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 13 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में "भाषिनी समुदाय कार्यशाला" का आयोजन किया.
♦️ अमेरिका ने सुरक्षा को मजबूत करने और आव्रजन कानूनों को लागू करने के लिए 1 लाख से अधिक वीजा रद्द किए हैं.
♦️ ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है.
♦️ स्पेनिश पेशेवर फुटबॉल क्लब "रियल मैड्रिड CF" ने अल्वारो अर्बेलोआ को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है.
♦️ भारत ने "BRICS-2026" की अध्यक्षता के तहत उसका आधिकारिक लोगो और समर्पित वेबसाइट लॉन्च की है.
♦️ न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे को "मेघालय" उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है.
♦️ जापान BRICS समूह का सदस्य नहीं है.