Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

17 अक्टूबर 2026-करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (17 अक्टूबर 2026)

♦️ ‘रग राग में क्रिकेट’ पुस्तक किसने मिलकर लिखी है? → किरण बाइकर और डॉ. सुनील दुलखे
♦️ ‘नागमेरी वाइल्डलाइफ क्लासरूम’ पहल किस राज्य में शुरू की गई है? → असम
♦️ भारत के पहले हाई-एल्टीट्यूड स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला किस राज्य में रखी गई है? → हिमाचल प्रदेश
♦️ सिक्किम के नए राज्यपाल कौन नियुक्त हुए हैं? → दुष्यंत कुमार गौतम
♦️ अक्टूबर 2026 में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट किस स्थान पर है? → 84वें स्थान पर
♦️ सिंगापुर ग्रैंड प्रिक्स 2026 का खिताब किसने जीता? → मैक्स वेरस्टैपेन
♦️ पुरुषों की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? → पंजाब
♦️ भारत में JOSH अभियान किस बीमारी के उन्मूलन के लिए शुरू किया गया है? → तपेदिक (TB)
♦️ एक कैलेंडर वर्ष में T20I क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया है? → अभिषेक शर्मा
♦️ विश्व का सबसे कमजोर पासपोर्ट किस देश का है? → अफगानिस्तान
♦️ प्रतिवर्ष विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है? → 16 अक्टूबर
♦️ 16 अक्टूबर 2026 को भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस समर्थक का शुभारंभ कहाँ किया गया? → कारवार, कर्नाटक
♦️ आईएनएस समर्थक में कितने प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है? → 75 प्रतिशत
♦️ भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत कितने आधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित करने का लक्ष्य है? → 100
♦️ BHAVYA योजना के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है? → ₹33,660 करोड़
♦️ BHAVYA योजना को कब मंजूरी दी गई? → मार्च 2026
♦️ BHAVYA योजना की अधिसूचना कब जारी की गई? → 10 अप्रैल 2026
♦️ BHAVYA योजना का पूरा नाम क्या है? → भारत औद्योगिक विकास योजना (Bharat Audyogik Vikas Yojana)
♦️ राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) का नया नाम क्या रखा गया है? → प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना
♦️ प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना को किस वित्तीय अवधि तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है? → 2026–27 से 2030–31
♦️ प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना के लिए कितना कुल परिव्यय स्वीकृत किया गया है? → ₹53,428 करोड़
♦️ 80 वर्ष से कम आयु के पात्र दिव्यांग लाभार्थियों की मासिक सहायता कितनी की गई है? → ₹375
♦️ 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र दिव्यांग लाभार्थियों की मासिक सहायता कितनी की गई है? → ₹625
♦️ दिव्यांग पेंशन के लिए निर्धारित दिव्यांगता की सीमा कितनी की गई है? → 40 प्रतिशत
♦️ दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव से कितने से अधिक नए लाभार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है? → 27.48 लाख
♦️ जामनगर स्थित आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (ITRA) ने अपना छठा स्थापना दिवस कब मनाया? → 15 अक्टूबर 2026
♦️ ITRA को राष्ट्र की सेवा के लिए कब समर्पित किया गया था? → 15 अक्टूबर 2020
♦️ आयुर्वेद के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व का दर्जा प्राप्त करने वाला देश का पहला संस्थान कौन-सा है? → आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (ITRA), जामनगर
♦️ ‘आयु-टेक नवोन्मेष 2026’ पहल किसके एकीकरण को प्रोत्साहित करती है? → कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और आयुर्वेद
♦️ वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार कितने युवा कलाकारों को प्रदान किए जाने हैं? → 106
♦️ उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 19 अक्टूबर 2026 को कहाँ प्रदान किए जाएंगे? → मेघदूत परिसर, रवींद्र भवन, नई दिल्ली
♦️ उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई थी? → 2006
♦️ उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार किस आयु वर्ग के कलाकारों को दिया जाता है? → 40 वर्ष तक की आयु के युवा कलाकारों को
♦️ उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के अंतर्गत कितनी नकद राशि दी जाती है? → ₹25,000
♦️ भारत खनन सप्ताह 2027 का आयोजन कब किया जाएगा? → 24 से 26 फरवरी 2027
♦️ भारत खनन सप्ताह 2027 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? → यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली
♦️ भारत खनन सप्ताह की पूर्व निर्धारित तिथियाँ क्या थीं? → 15 से 17 नवंबर 2026
♦️ ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 16–17 अक्टूबर 2026 को कहाँ आयोजित किया गया? → धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
♦️ ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस विभाग ने किया? → प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से
♦️ हिमाचल प्रदेश की प्रमुख शासन पहलों में कौन-कौन-सी शामिल हैं? → हिम परिवार, सुखाश्रय, विद्या समीक्षा केंद्र, ग्रीन हिमाचल और राजीव गांधी वन संवर्धन योजना
♦️ ई-गवर्नेंस सम्मेलन में प्रदर्शित प्रमुख डिजिटल पहलों में कौन-कौन-सी शामिल थीं? → एग्रीस्टैक, ई-जागृति, ई-संजीवनी की AI-सक्षम क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट प्रणाली और आईजीओटी कर्मयोगी
♦️ ई-गवर्नेंस सम्मेलन में प्रदर्शित अन्य पहलों में कौन-कौन-सी शामिल थीं? → मल्टी-हैजर्ड अर्ली वार्निंग डिसीजन सपोर्ट सिस्टम, ई-आरोग्य धामनी, जिला न्यायालय केस मैनेजमेंट सिस्टम (DCMS), ICMR-MINDS, इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव और डिजी यात्रा
♦️ ‘कवच पहचान सेवा’ शुरू करने की प्रस्तावित तिथि क्या थी? → 1 नवंबर 2026
♦️ ‘संदूर’ लहर का नाम किस द्वीप समूह के नाम पर रखा गया है? → लक्षद्वीप
♦️ विश्व मानक दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? → 14 अक्टूबर
♦️ अंतरराष्ट्रीय ई-कचरा दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? → 14 अक्टूबर
♦️ वर्ष 2026 का ‘Young Wildlife Photographer of the Year’ खिताब किसने जीता? → ऑस्कर व्हिटफील्ड
♦️ ऑस्कर व्हिटफील्ड की पुरस्कार विजेता तस्वीर का नाम क्या है? → ‘Labour of Love’
♦️ ‘Labour of Love’ तस्वीर में किस जीव को दर्शाया गया है? → गोबर भृंग (Dung Beetle)

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image