Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

27 जून 2026-करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (27 जून 2026)

♦️ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 27 जून 2026 को गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन और एग्जीबिशन सेंटर से देश की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे।
♦️ अबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला कोलंबिया के राष्ट्रपति हैं।
♦️ कमरूनाग झील हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
♦️ पद्मा पुल भारत को बांग्लादेश से जोड़ता है।
♦️ बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय की जयंती 27 जून को मनाई जाती है।
♦️ बंगाली साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 27 जून 1838 को पश्चिम बंगाल के नैहाटी में एक रूढ़िवादी बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
♦️ बंकिम चंद्र की पहली कृति ‘दुर्गेशनंदिनी’ थी।
♦️ 'दुर्गेशनंदिनी' और 'कपालकुंडला' बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की प्रारंभिक प्रमुख रचनाओं में शामिल हैं।
♦️ बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की पुण्य तिथि 08 अप्रैल को मनायी जाती है।
♦️ प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ की रचना और उसमें 'वंदे मातरम' गीत को शामिल करने का कार्य बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने किया था।
♦️ बंकिम चंद्र द्वारा रचित उपन्यास ‘आनंदमठ’ वर्ष 1882 में प्रकाशित हुआ था।
♦️ राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केंद्र नागालैंड में स्थित है और इसकी स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी।
♦️ देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की 18वीं पुण्यतिथि 27 जून 2026 को मनायी जा रही है।
♦️ वैश्विक स्तर पर प्रत्येक वर्ष 27 जून को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) दिवस मनाया जाता है।
♦️ सूक्ष्म उद्यम वे हैं जिनका वार्षिक कारोबार 5 करोड़ रुपए से कम होता है।
♦️ लघु उद्यम वे हैं जिनका वार्षिक कारोबार 5 से 75 करोड़ रुपए के बीच होता है।
♦️ मध्यम उद्यम वे हैं जिनका वार्षिक कारोबार 75 से 250 करोड़ रुपए के बीच होता है।
♦️ अप्रैल 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव के माध्यम से 27 जून को सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यम दिवस के रूप में नामित किया था।
♦️ वर्ष 2026 में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन की बैठक तुर्किये में आयोजित की जाएगी।
♦️ उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है और इसके वर्तमान में 32 सदस्य हैं।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र अपना दक्षिण एशियाई केंद्र उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिंगना में स्थापित करेगा।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान सलाहकार समूह (सीजीआईएआर) के अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र का मुख्यालय पेरू की राजधानी लीमा में स्थित है।
♦️ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र का मुख्यालय हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित है।
♦️ भारत में आलू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है, जिसके बाद पश्चिम बंगाल और बिहार का स्थान आता है।
♦️ विश्व में आलू उत्पादन के मामले में भारत का चीन के बाद दूसरा स्थान है।
♦️ शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के कुल दस सदस्य देश हैं: भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य और बेलारूस।
♦️ हाल ही में चर्चा में रही हेलीना (Helina) मिसाइल मुख्य रूप से तीसरी पीढ़ी की एक टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल है।
♦️ ‘सिटर्ड दुर्लभ भू-स्थायी चुंबक (REPM) विनिर्माण संवर्धन योजना’ का उद्देश्य दुर्लभ भू-स्थायी चुंबकों के लिए पूर्ण घरेलू आपूर्ति श्रृंखला विकसित करना है।
♦️ प्रभजीत सिंह को भारत के लिए ओपनएआई (OpenAI) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
♦️ ‘सिखना ज्वहलाओ राष्ट्रीय उद्यान’ में सात गोल्डन लंगूर छोड़े जाने के कारण यह प्रजाति हाल ही में चर्चा में रही है।
♦️ गोल्डन लंगूर (Trachypithecus geei) प्राकृतिक रूप से पश्चिमी असम और दक्षिणी भूटान की तराई में पाया जाता है।
♦️ हाल ही में चर्चा में रहे ‘तोतापुरी आम’ का प्रमुख उत्पादन आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों में होता है।
♦️ भारत ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मानवीय सहायता एवं आपदा राहत के लिए ‘ऑपरेशन अमिसताद’ (Operation Amistad) शुरू किया है।
♦️ ऑपरेशन अमिसताद के तहत भारतीय वायुसेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर (C-17 Globemaster) विमान राहत सामग्री और 41 सदस्यीय बचाव दल लेकर वेनेजुएला रवाना हुए।
♦️ वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के उत्तरी सिरे पर स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी कराकस (Caracas) है।
♦️ टियर-II और टियर-III शहरों से अंतर्राष्ट्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए भारत की पहली ‘ईजी कनेक्ट’ (Easy Connect) उड़ान हब-एंड-स्पोक (Hub-and-Spoke) मॉडल के अंतर्गत शुरू की गई है।
♦️ भारत की पहली ‘ईजी कनेक्ट’ उड़ान का शुभारंभ 25 जून 2026 को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से किया गया।
♦️ 26 जून 2026 को विश्व की पहली कॉपर-क्लोरीन (Cu-Cl) थर्मोकेमिकल चक्र पर आधारित परमाणु-आधारित हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा का उद्घाटन कल्पक्कम (तमिलनाडु) स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) में किया गया।
♦️ कल्पक्कम स्थित यह हाइड्रोजन संयंत्र फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (FBTR) से प्राप्त परमाणु प्रतिक्रिया ऊष्मा का उपयोग करता है।
♦️ कॉपर-क्लोरीन (Cu-Cl) आधारित हाइड्रोजन उत्पादन प्रौद्योगिकी का विकास भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई द्वारा किया गया है।
♦️ केंद्र सरकार ने देश में हरित यूरिया (Green Urea) उत्पादन स्थापित करने के लिए एक रोडमैप जारी किया है।
♦️ हरित यूरिया रोडमैप के तहत हरित अमोनिया की खरीद सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से की जाएगी।
♦️ केंद्र सरकार राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के मोड 2A (Mode 2A) के तहत प्रतिवर्ष 7.24 लाख मीट्रिक टन हरित अमोनिया खरीदेगी।
♦️ केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के दौरान गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी आपूर्ति पर लगाए गए प्रतिबंधों को हाल ही में वापस ले लिया है।
♦️ केंद्र सरकार ने श्रीनगर में आयोजित 8वें राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के दौरान सहकारिता क्षेत्र का नया रोडमैप प्रस्तुत किया है।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image