महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (28 जनवरी 2026)
♦️ कलिंगा लांसर्स ने 'हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2026' का खिताब जीता है, जबकि रांची रॉयल्स उपविजेता रही.
♦️ 77वें गणतंत्र दिवस परेड में संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' विषय को प्रदर्शित किया.
♦️ शोधकर्ताओं ने भारतीय हिमालय क्षेत्र में मशरूम की एक नई प्रजाति 'हेमिलेसीनम इंडिकम' की खोज की है.
♦️ केरल सरकार ने 'बैसिलस सबटिलिस' (Bacillus subtilis) को आधिकारिक तौर पर अपना 'राज्य सूक्ष्मजीव' घोषित किया है.
♦️ खबरों में रहा 'चटरगला दर्रा' जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है.
♦️ गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारतीय सेना के 'रिमाउंट और पशु चिकित्सा कोर' (RVC) ने जानवरों के अपने दस्ते का प्रतिनिधित्व किया.
♦️ ऐतिहासिक जलाशय 'मीर आलम' हैदराबाद (तेलंगाना) में स्थित है.
♦️ चर्चा में रहा 'सिपाहीजाला वन्यजीव अभयारण्य' त्रिपुरा राज्य में स्थित है.
♦️ 'पिग्मी हॉग' को IUCN की रेड लिस्ट में 'गंभीर रूप से संकटग्रस्त' (Critically Endangered) श्रेणी में रखा गया है.
♦️ 77वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार यूरोपीय संघ (EU) की सैन्य टुकड़ी ने भाग लिया.
♦️ डीआरडीओ (DRDO) द्वारा विकसित 'सूर्यास्त्र' रॉकेट लॉन्चर सिस्टम को पहली बार परेड में प्रदर्शित किया गया.
♦️ गणतंत्र दिवस परेड में केरल राज्य की झांकी ने 100% डिजिटल साक्षरता और ग्रीन मोबिलिटी को प्रदर्शित किया.
♦️ खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) की 'अन्न चक्र पहल' को 'फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार 2026' के लिए फाइनलिस्ट नामित किया गया है.
♦️ भारत ने यूरोपीय संघ (EU) के साथ एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए हैं.
♦️ भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को "सभी सौदों की जननी" (Mother of all deals) के रूप में वर्णित किया गया है.
♦️ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) द्वारा आयोजित 'भारत रंग महोत्सव' के 25वें संस्करण का शुभारंभ नई दिल्ली में किया गया.
♦️ ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) रेखा 0° देशांतर पर स्थित है.
♦️ नेट-साइवर-ब्रंट वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.
♦️ नोवाक जोकोविच 400 ग्रैंड स्लैम जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
♦️ भारत ने 2026 में अपना 77वाँ गणतंत्र दिवस 'कर्त्तव्य पथ' पर मनाया.
♦️ फ्रांस ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक विधेयक पारित किया है जो 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पहुँचने से रोकता है.
♦️ राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग से संबंधित 'अपना खाता' मोबाइल ऐप हेमंत मीणा ने लॉन्च किया है.
♦️ "अंतर्राष्ट्रीय डेटा प्राइवेसी दिवस" 28 जनवरी को मनाया जाता है.
♦️ "11वां अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (AEIFF)" 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित किया जा रहा है.
♦️ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने "वंदे मातरम तटीय साइक्लोथॉन 2026" के दूसरे संस्करण का आयोजन किया.
♦️ 28 जनवरी 2026 को पुणे के बारामती जिले के पास विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन हो गया.
♦️ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 29 जनवरी 2026 को संसद में "आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26" पेश करेंगी.
♦️ केंद्र सरकार ने "ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026" को अधिसूचित किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.
♦️ भारत की क्वांटम-प्रतिरोधी साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए BISAG-N और QNu लैब्स ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए.
♦️ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यूरोपीय प्रतिभूति और बाजार प्राधिकरण (ESMA) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं.
♦️ "स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रन एंड यूथ (SIFFCY)" का 12वां संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ.
♦️ सीता अशोक शेल्के को 'सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है.
♦️ ग्राका माचेल को 'इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025' से सम्मानित किया जाएगा.
♦️ 'भारत ऊर्जा सप्ताह (IEW) 2026' सम्मेलन का आयोजन गोवा में हुआ.
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 में 70 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गयी है.
♦️ पीवी सिंधु 500 एकल मुकाबले जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं हैं.
♦️ 'एक जिला एक व्यंजन योजना' उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी है.
♦️ शेख जोआन बिन हमद अल थानी को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
♦️ ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश का स्थान स्कॉटलैंड लेगा.
♦️ इंदरजीत सिंह बिंद्रा, जिनका हाल ही में निधन हुआ, BCCI के पूर्व अध्यक्ष थे.