महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (30 जनवरी 2026)
♦️ 'राष्ट्रीय आदर्श युवा ग्राम सभा पुरस्कार' (JNV श्रेणी) में जवाहर नवोदय विद्यालय, ऊना (हिमाचल प्रदेश) ने प्रथम पुरस्कार जीता है।
♦️ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) श्रेणी में 'आदर्श युवा ग्राम सभा पुरस्कार' का प्रथम पुरस्कार 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुडा (छत्तीसगढ़)' को दिया गया है।
♦️ हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित मीर हाजी कासम का संबंध 'ढोलक' वाद्ययंत्र से है।
♦️ अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने 'आई-लीग' (I-League) का नाम बदलकर 'इंडियन फुटबॉल लीग' (IFL) रखने का फैसला किया है।
♦️ UIDAI ने अत्यधिक व्यक्तिगत डेटा साझा किए बिना उम्र सत्यापन के लिए 'आधार ऐप' (Aadhaar App) लॉन्च किया है।
♦️ महाराष्ट्र राज्य ने सरकारी अस्पतालों में देश का पहला समर्पित 'मेनोपॉज क्लीनिक' (रजोनिवृत्ति क्लीनिक) शुरू किया है।
♦️ सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के श्री देवराजस्वामी मंदिर के 120 साल पुराने विवाद को सुलझाने के लिए जस्टिस (सेवानिवृत्त) संजय किशन कौल को मध्यस्थ नियुक्त किया है।
♦️ पर्यावरण मंत्रालय ने दशक पुरानी अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को बदलने के लिए 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम, 2026' अधिसूचित किए हैं।
♦️ दिसंबर 2025 में भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की वृद्धि दर 7.8% रही है, जो 26 महीनों में सबसे अधिक है।
♦️ हाल ही में 'सुनाबेड़ा वन्यजीव अभयारण्य' को माओवादी मुक्त घोषित किया गया है।
♦️ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री द्वारा उद्घाटित 'जलज आजीविका केंद्र', नमामि गंगे मिशन और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) की एक संयुक्त पहल है।
♦️ दुनिया की सबसे छोटी और दुर्लभ 'रस्टी-स्पॉटेड कैट' हाल ही में राजस्थान के बारां जिले के शेरगढ़ जंगल में देखी गई है।
♦️ हाल ही में खबरों में रहा 'शेट्टीहल्ली वन्यजीव अभयारण्य' कर्नाटक राज्य में स्थित है।
♦️ भारत की मेजबानी में दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा की जाएगी।
♦️ गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन 'बीटिंग रिट्रीट समारोह' के साथ होता है।
♦️ संगीत की दुनिया में 'सितार के जादूगर' के नाम से रहीम सेन जाने जाते हैं।
♦️ राज्य में वन एवं वन्य जीवों के आबादी क्षेत्रों में मूवमेंट की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर '1926' शुरू किया जाएगा।
♦️ पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2025–26 का खिताब 'कालिंगा लांसर्स' ने जीता है।,
♦️ केन्द्रीय वित्त आयोग अनुदान के तहत वित्त पोषित परियोजनाओं की रियल-टाइम निगरानी के लिए 'समीक्षा पोर्टल' ओडिशा द्वारा लॉन्च किया गया है।
♦️ 'नमो लक्ष्मी योजना' के अन्तर्गत ₹ 1,250 करोड़ की सहायता गुजरात राज्य ने घोषित की है।
♦️ असम पेट्रो केमिकल्स लिमिटेड ने गुजरात के कांडला बंदरगाह पर 150 टन प्रतिदिन क्षमता का ई-मेथेनॉल संयंत्र स्थापित करने के लिए दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
♦️ सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में लागू किए गए UGC इक्विटी नियम 2026 के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है।
♦️ मध्यप्रदेश ने वर्ष 2026 को 'कृषि वर्ष' के रूप में घोषित किया है।
♦️ गणतंत्र दिवस 2026 परेड में महाराष्ट्र की झांकी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
♦️ डॉ. चन्द्रकांत लहरिया 'वाइली रिसर्च हीरोज पुरस्कार' पाने वाले पहले भारतीय बने हैं।
♦️ नेट साइवर ब्रंट महिला प्रीमियर लीग (WPL) में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं।,
♦️ "Red Lines Redrawn" नामक पुस्तक का विमोचन उपेन्द्र द्विवेदी द्वारा किया गया।
♦️ भारत ने हाल ही में यूरोपीय संघ (EU) के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है।
♦️ राष्ट्रीय भौगोलिक दिवस 27 जनवरी को मनाया जाता है।
♦️ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि (शहीद दिवस) 30 जनवरी 2026 को मनाई गई।,
♦️ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 30 जनवरी 2026 को अपना 34वां स्थापना दिवस मनाया।
♦️ गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में संस्कृति मंत्रालय की "वंदे मातरम-150 वर्षों का सफर" नामक झांकी ने प्रथम पुरस्कार जीता है।
♦️ भारतीय वैज्ञानिकों ने सूर्य की रोशनी से चलने वाला एक "स्व-चार्जिंग ऊर्जा भंडारण उपकरण" विकसित किया है।
♦️ "ताकम मिसिंग पोरिन केबांग युवा महोत्सव" असम के धेमाजी जिले में आयोजित हुआ।
♦️ "इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026" का आयोजन 16 से 20 फ़रवरी 2026 तक भारत मंडपम में किया जाएगा।
♦️ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के केंद्रीय बैंक ने पहले अमेरिकी डॉलर समर्थित "स्टेबलकॉइन" को मंजूरी दी है।
♦️ यूरोपीय संघ (EU) ने ईरान के "इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC)" को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।,
♦️ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत की रैंकिंग 2019 के 66वें स्थान से सुधरकर 2025 में 38वें स्थान पर पहुंच गई है।
♦️ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में भारत में प्रेषण (Remittance) का प्रवाह 135.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, जिससे भारत विश्व में प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया है।