महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (05 जनवरी 2026)
♦️ खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 का आयोजन 5 जनवरी 2026 से घोघला बीच, दीव में किया जाएगा.
♦️ प्रो रेसलिंग लीग 2026 की नीलामी में युई सुसाकी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी हैं.
♦️ 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सेना के अजय कुमार ने स्वर्ण पदक जीता.
♦️ जोनाथन गेविन एंटनी का संबंध निशानेबाजी खेल से है.
♦️ तमिलनाडु राज्य सरकार ने 'एश्योर्ड पेंशन स्कीम' शुरू करने की घोषणा की है.
♦️ तेलंगाना विधानसभा ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए 'दो बच्चों के नियम' को हटाने वाला विधेयक पारित किया है.
♦️ 'कलई-II जलविद्युत परियोजना' अरुणाचल प्रदेश में लोहित नदी पर स्थित है.
♦️ असम की आइशी बोरा को अपशिष्ट प्रबंधन में नवाचार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है.
♦️ भगवान बुद्ध के पवित्र पिपराहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन राय पिथोरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में किया गया.
♦️ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली विधानसभा में 'भारत माता' नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया.
♦️ अमेरिकी सेना ने 'ऑपरेशन एबसोल्यूट ररज़ॉल्व' के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया.
♦️ DRDO द्वारा विकसित K-6 मिसाइल (SLBM) की मारक क्षमता 8,000 किलोमीटर है.
♦️ सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'लाइव इवेंट्स डेवलपमेंट सेल' की स्थापना की है.
♦️ सैंडलवुड तेंदुआ की पहली बार साइटिंग कर्नाटक राज्य में दर्ज की गई है.
♦️ केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री ने हैदराबाद (तेलंगाना) में अत्याधुनिक री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS) का उद्घाटन किया.
♦️ 6 जनवरी 2026 को राजस्थान 'क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026' की मेजबानी करेगा.
♦️ भारत की पहली 'वन्दे भारत स्लीपर ट्रेन' गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चलाई जाएगी.
♦️ प्रतिवर्ष 'विश्व ब्रेल दिवस' 4 जनवरी को मनाया जाता है.
♦️ भारत, चीन को पीछे छोड़कर 150.18 मिलियन टन उत्पादन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया है.
♦️ छत्तीसगढ़ में हेरिटेज आधारित पर्यटन को बढ़ाने के लिए 'भोरमदेव प्रोजेक्ट' लॉन्च किया गया है.
♦️ बुल्गारिया यूरोजोन की 21वीं सदस्यता प्राप्त करने वाला देश बन गया है.
♦️ 2025 से 2039 के बीच पैदा होने वाले बच्चों को 'जेनरेशन बीटा' (Gen Beta) के नाम से जाना जाएगा.
♦️ जेनरेशन बीटा का पहला बच्चा 'फ्रेंकी रेमरूआतदिका जेडेंग' 1 जनवरी 2025 को मिजोरम के आइजोल में जन्मा.
♦️ 5 जनवरी 2026 को 'उजाला योजना' के 11 वर्ष पूरे हुए हैं.
♦️ PRASHAD योजना का संबंध तीर्थ यात्रा, आध्यात्मिक और धरोहरों के कायाकल्प से है.
♦️ 'भारतीय एआई अनुसंधान संगठन' (IAIRO) की स्थापना गांधीनगर (गिफ्ट सिटी) में की जाएगी.
♦️ असम अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए '8वां राज्य वेतन आयोग' गठित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.
♦️ आरबीआई ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (Infrastructure) को ऋण देने वाली NBFCs के लिए मानदंडों में ढील दी है.
♦️ दीप्ति शर्मा महिला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया की सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी हैं.
♦️ एयर मार्शल नार्गेश कपूर ने 1 जनवरी 2026 को उप वायु सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला.
♦️ भारत और बांग्लादेश ने पद्मा और गंगा नदियों पर 'संयुक्त जल माप' शुरू किया है.
♦️ यूरोपीय संघ ने 1 जनवरी 2026 से सीबीएएम (CBAM) तंत्र लागू किया है.
♦️ नीति आयोग ने गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी को 'वैश्विक शिक्षा केंद्र' के लिए बेंचमार्क माना है.
♦️ भारत ने 1 जनवरी 2026 से हीरों के अवैध व्यापार को रोकने वाली किम्बरली प्रोसेस की अध्यक्षता संभाल ली है.
♦️ भारत 'दुर्लभ मृदा तत्व' (Rare Earth Element) भंडार के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है.
♦️ जयश्री उल्लाल दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की 'पेशेवर प्रबंधक' बनी हैं.
♦️ चीन मैग्लेव तकनीक में महारत हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है.
♦️ इज़राइल सरकार ने डोनाल्ड ट्रम्प को 'इज़राइल शांति पुरस्कार 2026' देने की घोषणा की है.
♦️ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 4 जनवरी 2026 को फ्रांस और लक्ज़मबर्ग की यात्रा पर रवाना हुए.
♦️ OECD की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वार्षिक आपदा-जनित आर्थिक क्षति GDP के 0.4–0.42% के बराबर है.
♦️ वर्ल्ड रिस्क इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत जोखिम के मामले में फिलीपींस के बाद दूसरे स्थान पर है.
♦️ वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज को नियुक्त किया गया है.
♦️ मार्च 2025 तक भारत में 'घरेलू ऋण' जीडीपी का 41.3% से 42% तक पहुँच गया है.
♦️ सितंबर 2025 के अंत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का सकल एनपीए (GNPA) गिरकर 2.1% रह गया है.
♦️ 'राष्ट्रीय पक्षी दिवस' 5 जनवरी को मनाया जाता है.
♦️ 'इफको साहित्य सम्मान-2025' मैत्रेयी पुष्पा को प्रदान किया गया.
♦️ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 6 जनवरी 2026 से 41 साहित्यिक कृतियों का विमोचन करेंगे.
♦️ धर्मेंद्र प्रधान ने "खुत्बात-ए-मोदी-लाल किला की फ़सील से" नामक उर्दू पुस्तक का अनावरण किया.
♦️ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत 'समुद्र प्रताप' का शुभारंभ किया.
♦️ 'जर्नल कम्युनिकेशंस अर्थ एंड एनवायरनमेंट' में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार खेती-बाड़ी के कारण जैव विविधता में 26% की गिरावट आई है.
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'स्किल द नेशन' लॉन्च किया है.
♦️ 34वां 'व्यास सम्मान' ज्ञान चतुर्वेदी को दिया गया.
♦️ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है.
♦️ बिहार राज्य सरकार के कैमूर अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने के लिए मंजूरी दी गई है.
♦️ जल्लीकट्टू महोत्सव 2026 का आयोजन तमिलनाडु में शुरू हुआ है.
♦️ सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक का पदभार हरपाल सिंह ने ग्रहण किया.
♦️ भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच सोजर्ड मारिजाने को नियुक्त किया गया है.
♦️ गान नगाई उत्सव का आयोजन मणिपुर राज्य में किया गया.
♦️ राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में दिनेश कुमार खारा को नियुक्त किया गया है.