Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

11 नवंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (11 नवंबर 2025)

♦️ भारत का 94वाँ रामसर स्थल गोगाबबिल झील, बिहार है।
♦️ बिहार में अब रामसर स्थलों की कुल संख्या छह है।
♦️ बिहार अब रामसर स्थलों की संख्या के मामले में तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के बाद तीसरे स्थान पर है।
♦️ भारत में एशिया में सबसे अधिक रामसर स्थल हैं।
♦️ रामसर कन्वेंशन, 1971 के तहत, भारत वैश्विक स्तर पर यूनाइटेड किंगडम (176) और मेक्सिको (144) के बाद तीसरे स्थान पर है।
♦️ गोगाबबिल झील बिहार का पहला सामुदायिक अभयारण्य है।
♦️ यह झील राज्य का 15वाँ संरक्षित क्षेत्र (PA) है।
♦️ गोगाबबिल झील बिहार के कटिहार के ट्रांस-गंगा मैदान में स्थित एक ऑक्स-बो (गोमुख) आर्द्रभूमि है।
♦️ इस आर्द्रभूमि के उत्तर-पूर्व में महानंदा नदी और दक्षिण में गंगा नदी प्रवाहित होती है।
♦️ यह झील मध्य एशियाई फ्लाईवे के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण शीतकालीन आवास स्थल है।
♦️ IT नियम, 2021 के तहत निष्कासन निर्देश संयुक्त सचिव के पद से नीचे न हो (या यदि संयुक्त सचिव नियुक्त न हो तो निदेशक स्तर का अधिकारी) जारी कर सकता है।
♦️ पुलिस विभाग में, यह अधिकार केवल विशेष रूप से अधिकृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) स्तर के अधिकारी को होता है।
♦️ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(b) यह प्रावधान करती है कि यदि कोई मध्यस्थ ‘अवैध विषय-वस्तु’ के बारे में वास्तविक जानकारी प्राप्त होने के बाद भी कार्रवाई करने में विफल रहता है, तो उसकी सेफ हाबर (सुरक्षित आश्रय) सुरक्षा समाप्त हो जाती है।
♦️ शिकायत अपीलीय समिति (GAC) उन उपभोक्ताओं की अपीलों की सुनवाई करती है, जो IT नियम, 2021 के तहत मध्यस्थों के शिकायत अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्णयों से असंतुष्ट होते हैं।
♦️ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) संशोधन नियम, 2025 जारी किए हैं।
♦️ ये संशोधन नियम 15 नवंबर 2025 से प्रभावी होंगे।
♦️ IT अधिनियम की धारा 69A केंद्र सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए आवश्यक होने पर ऑनलाइन जानकारी तक सार्वजनिक पहुँच को अवरुद्ध करने का अधिकार देती है।
♦️ सभी निष्कासन निर्देशों की हर महीने सचिव स्तर के अधिकारी द्वारा समीक्षा की जाएगी।

♦️ भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान (क्वाड देशों) की भागीदारी वाला वार्षिक मालाबार सैन्य अभ्यास 2025 उत्तरी प्रशांत महासागर में गुआम के पास शुरू हुआ है।
♦️ इस वर्ष के मालाबार सैन्य अभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व INS सह्याद्री (INS Sahyadri) कर रहा है, जो एक स्वदेशी रूप से डिज़ाइन की गई स्टेल्थ गाइडेड-मिसाइल कार्वेट है।
♦️ मालाबार सैन्य अभ्यास वर्ष 1992 में भारत और अमेरिका के बीच एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था।
♦️ जापान ने वर्ष 2015 में इसमें भाग लेना शुरू किया।
♦️ ऑस्ट्रेलिया मालाबार 2020 में शामिल हुआ, जिससे यह चार-देशीय अभ्यास बन गया।
♦️ क्वाड (Quad) अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक रणनीतिक मंच है।
♦️ भारत का रणनीतिक समुद्री दृष्टिकोण ‘महासागर’ (MAHASAGAR – क्षेत्र में सभी के लिये सक्रिय सुरक्षा और विकास हेतु समुद्री नेतृत्व) कहलाता है।

♦️ चीन द्वारा कमीशन किए गए अपने तीसरे और सबसे उन्नत विमानवाहक पोत का नाम ‘फुजियान’ (Fujian) है।
♦️ 'फुजियान' की मुख्य तकनीकी विशेषता इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम (EMALS) है।
♦️ नवंबर 2025 में, भारतीय नौसेना में कमीशन किए गए सर्वे वेसल (लार्ज) [SVL] श्रेणी के तीसरे जहाज का नाम आईएनएस इक्षक है।
♦️ कर्नाटक के वेमाल में टाटा और एयरबस मिलकर एयरबस H125 हेलीकॉप्टर का उत्पादन शुरू कर रहे हैं।
♦️ यह भारत की पहली निजी क्षेत्र की हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन (FAL) होगी।
♦️ भारत में परिवहन दिवस 10 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
♦️ वर्ष 2008 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) ने आजाद के जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
♦️ प्रतिवर्ष विज्ञान और शांति का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह का आयोजन 9 से 14 नवंबर तक किया जाता है।
♦️ इंडोनेशिया में राष्ट्रीय नायक दिवस 10 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ भारत का रोड नेटवर्क दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क है।
♦️ पिछले 10 वर्षों में भारत ने 1 लाख 40 हजार किमी का रोड नेटवर्क बनाया है।
♦️ भारत में वर्तमान में 26 नेशनल एक्सप्रेस वे बन रहे हैं।
♦️ नितिन गडकरी को हाइवे मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है।
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान लॉन्च किया था: 13 अक्टूबर, 2021 को।
♦️ पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान भास्कराचार्य इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जियोइंफॉर्मेटिक्स ने डिज़ाइन किया है।
♦️ पीएम गतिशक्ति योजना के तहत अगले 25 वर्षों के लिए भारत की नींव रखी गई है (आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ)।
♦️ पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान एक डिजिटल मंच है जो रेलवे व सड़क सहित 16 मंत्रालयों को जोड़ता है।
♦️ भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 100 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण (market cap) को पार करने वाला पहला भारतीय बैंक बन गया है।
♦️ RBI द्वारा जारी Q1:2025-26 के गृह मूल्य सूचकांक (HPI) के अनुसार, अखिल भारतीय HPI में साल-दर-साल (Y-o-Y) 3.6% की वृद्धि दर्ज की गई है।
♦️ भारतीय उद्योग मंडल (CII) ने भारत सरकार को भारत विकास और रणनीतिक कोष (IDSF) स्थापित करने का सुझाव दिया है।
♦️ IDSF अगले दो दशकों में 1.3 से 2.6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रबंधित फंड का निर्माण कर सकता है।
♦️ IDSF का अधिकतम स्वामित्व एवं सामरिक नियंत्रण सरकार के पास रहेगा।
♦️ सेमीकंडक्टर नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य गुजरात है।
♦️ गुजरात सरकार ने गुजरात सेमीकंडक्टर नीति 2022-2027 की शुरुआत की है।
♦️ भारत सरकार ने 'भारत सेमीकंडक्टर मिशन' वर्ष 2021 में शुरू किया था।
♦️ भारत का पहला निजी तौर पर विकसित रॉकेट “विक्रम-एस” है।
♦️ डॉ. साई गौतम गोपालकृष्णन को कंप्यूटेशनल सामग्री विज्ञान में योगदान के लिए मनोहर पर्रिकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया।
♦️ जीएलपी-1 और जीआईपी (GLP-1 और GIP) दवा ‘मोंजारो” का दोहरी हार्मोन-लक्ष्य तंत्र है।
♦️ 9 नवंबर, 2025 को, आदित्य-L1 मिशन के वीईएलसी (Visible Emission Line Coronagraph) पेलोड की मदद से सूर्य के पास से निकटतम कोरोनल मास इजेक्शन (CME) का दृश्य स्पेक्ट्रोस्कोपिक अवलोकन किया गया।
♦️ इस कोरोनल मास इजेक्शन (CME) का तापमान लगभग 1.8 मिलियन केल्विन रहा।
♦️ जेम्स डी. वॉटसन का हाल ही में 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
♦️ उन्हें 1962 में डीएनए की डबल हेलिक्स संरचना की अभूतपूर्व खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था।
♦️ जेम्स डी. वॉटसन ने 1953 में फ्रांसिस एफ.सी. क्रिक के साथ डीएनए की डबल हेलिक्स संरचना का प्रस्ताव रखा था।
♦️ शीतल देवी सक्षम-शरीर राष्ट्रीय टीम के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय पैरा-एथलीट बनकर इतिहास रचा है।
♦️ मौलाना अबुल कलाम आजाद का मूल नाम मुहियुद्दीन अहमद था।
♦️ मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का, सऊदी अरब में हुआ था।
♦️ "अबुल कलाम" का शाब्दिक अर्थ "संवादों का भगवान" है।

♦️ ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत भेजे जा रहे पहले 'फर्स्ट नेशंस' व्यापार मिशन का मुख्य फोकस खनन और नवीकरणीय ऊर्जा है।
♦️ एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी बांग्लादेश करेगा।
♦️ 30वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP30) 10 नवंबर, 2025 को ब्राजील के बेलेम में प्रारंभ हुआ।
♦️ COP30 पहला सम्मेलन है जहां पेरिस जलवायु नीति का पूरा चक्र लागू हो चुका है।
♦️ COP30 में ट्रॉपिकल फॉरेस्ट्स फॉरएवर फैसिलिटी का शुभारंभ किया गया, जिसमें भारत पर्यवेक्षक सदस्य है।
♦️ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में 61 मिलियन लोग ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं।
♦️ ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों में लगभग 80% महिलाएं हैं।
♦️ राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2025 नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
♦️ सम्मेलन का विषय “सतत शहरी विकास और सुशासन (Sustainable Urban Development and Governance)” था।
♦️ मैंग्रोव उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में 123 देशों में पाए जाते हैं।
♦️ सर्वोच्च न्यायालय की सात न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ ने 4:3 के बहुमत से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की अल्पसंख्यक संस्थान के रूप में मान्यता को बरकरार रखा है।
♦️ इस निर्णय में, सर्वोच्च न्यायालय ने एस. अजीज बाशा बनाम भारत संघ मामले में वर्ष 1967 में दिए गए अपने ही निर्णय को खारिज कर दिया है।
♦️ राजेंद्र प्रसाद ने 24 जनवरी 1950 को 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान सम्मान देने की घोषणा की थी।
♦️ ICAR के वैज्ञानिकों ने पाया कि जलवायु परिवर्तन एवं असंतुलित उर्वरक के उपयोग से भारत की कृषि योग्य भूमि में मृदा कार्बनिक कार्बन तेजी से घट रहा है।
♦️ मृदा कार्बनिक कार्बन ऊँचाई (elevation) के साथ सकारात्मक रूप से सह-संबंधित और तापमान के साथ नकारात्मक रूप से सह-संबंधित पाया गया है।
♦️ मृदा कार्बनिक कार्बन की मात्रा चावल व दलहन आधारित फसल प्रणाली में अधिक पाई गई।

📘 करंट प्रतिदिन करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन की सीरीज पेज पर जाएं..

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image