Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

12 नवंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (12 नवंबर 2025)

♦️ छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 11 नवंबर 2025 को की गई है।
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 नवंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगी।
♦️ छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम स्थान महाराष्ट्र को (गुजरात को दूसरा और हरियाणा को तीसरा स्थान) प्राप्त हुआ है।
♦️ राष्ट्रीय जल पुरस्कारों (NWA) की शुरुआत जल प्रबंधन और संरक्षण में जागरूकता फैलाने के लिए वर्ष 2018 में की गई थी।
♦️ छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 में सर्वश्रेष्ठ जिला (उत्तरी क्षेत्र) का प्रथम पुरस्कार मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश को मिला।
♦️ सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय श्रेणी में प्रथम स्थान नवी मुंबई, महाराष्ट्र को प्राप्त हुआ।
♦️ सर्वश्रेष्ठ उद्योग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार अपोलो टायर्स लिमिटेड, कांचीपुरम (तमिलनाडु) को मिला है।
♦️ सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज श्रेणी में प्रथम पुरस्कार बनासकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, गुजरात को दिया गया है।
♦️ वर्ष 2025 का बुकर पुरस्कार डेवविड स्जाले (David Szalay) ने अपने उपन्यास ‘फ्लेश’ (Flesh) के लिए जीता है।
♦️ डेवविड स्जाले अंग्रेजी भाषी दुनिया में शीर्ष साहित्यिक पुरस्कार जीतने वाले पहले हंगेरियन-ब्रिटिश लेखक बन गए हैं।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 बानू मुश्ताक को उनके कन्नड़ भाषा के लघु कथा संग्रह ‘हाफ लैंप’ के लिए मिला है।
♦️ ‘हाफ लैंप’ का अंग्रेजी में अनुवाद दीपा भस्थी ने किया है; लेखक और अनुवादक दोनों को 50,000 पाउंड की पुरस्कार राशि दी गई है।
♦️ भारतीय मूल के बुकर पुरस्कार विजेताओं में सलमान रुश्दी को उनकी कृति ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के लिए सम्मानित किया गया था।
♦️ बुकर पुरस्कार जीतने वाले लेखक को 50,000 पाउंड की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
♦️ लोक सेवा प्रसारण दिवस और विश्व निमोनिया दिवस दोनों प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाए जाते हैं।
♦️ राष्ट्रीय पक्षी दिवस प्रतिवर्ष 12 नवंबर को विश्वविख्यात पक्षी विशेषज्ञ डॉ. सलीम अली के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
♦️ डॉ. सलीम अली को भारत में "पक्षी मानव" (Birdman of India) के नाम से भी जाना जाता था।
♦️ डॉ. सलीम अली को वर्ष 1958 में 'पद्मभूषण' और वर्ष 1976 में 'पद्मविभूषण' से सम्मानित किया गया था।
♦️ लोक सेवा प्रसारण दिवस वर्ष 1947 में ऑल इंडिया रेडियो (दिल्ली) के स्टूडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पहली और एकमात्र यात्रा को चिह्नित करता है।
♦️ आचार्य कृपलानी का मूल नाम जीवतराम भगवानदास कृपलानी था, और उन्हें यह 'आचार्य' उपनाम 1922 के आसपास गुजरात विद्यापीठ में अध्यापन करते समय मिला।
♦️ स्वतंत्रता के समय (1947) आचार्य कृपलानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष थे, और बाद में उन्होंने किसान मजदूर प्रजा पार्टी (KMPP) की स्थापना की।
♦️ आचार्य कृपलानी की आत्मकथा 'माई टाइम्स' वर्ष 2004 में मरणोपरांत प्रकाशित हुई थी।
♦️ हाल ही में कर्नाटक की सरकार ने पश्चिमी घाट के पर्यावरणीय संरक्षण हेतु कस्तूरीरंगन समिति की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।
♦️ पश्चिमी घाट भारत के 6 राज्यों (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु) में लगभग 1600 किलोमीटर की कुल लंबाई में फैला हुआ है।
♦️ एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन 31 अक्तूबर, 2025 को दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू (Gyeongju) शहर में हुआ है।
♦️ जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) को आधिकारिक तौर पर वर्ष 1992 में अनुमोदित किया गया था, और भारत वर्ष 1993 में इसका पक्षकार बना।
♦️ UNFCCC का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय पक्षकारों का सम्मेलन (COP) है, जिसका पहला सम्मेलन (COP) 1995 में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित हुआ था।
♦️ निमोनिया, जो 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मौतों का एक प्रमुख कारण है, मानव शरीर के फेफड़ों से संबंधित एक गंभीर संक्रमण है।
♦️ कॉर्निया दान को बढ़ावा देने के लिए मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण (संशोधन) नियम, 2025 के तहत कॉर्निया प्रत्यारोपण केंद्रों में क्लिनिकल स्पेक्युलर उपकरण की अनिवार्य आवश्यकता को हटा दिया गया है।
♦️ कॉर्निया आंख की कुल फोकसिंग शक्ति का लगभग 65 से 75 प्रतिशत प्रदान करता है।
♦️ कॉर्निया को पोषक तत्व आंसू और जलीय रसस्राव (Aqueous Humor) द्वारा प्रदान किए जाते हैं, क्योंकि इसमें इसके किनारों को छोड़कर कोई रक्त वाहिका नहीं होती है।
♦️ ICFT–यूनेस्को गांधी मेडल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 46वें संस्करण (2015) में यूनेस्को के सहयोग से स्थापित किया गया था।
♦️ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की स्थापना वर्ष 1952 में हुई थी, और यह वर्ष 2004 से गोवा में स्थायी रूप से आयोजित किया जा रहा है।

📘 करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन की संपूर्ण सीरीज पेज पर जाएं

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image