महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (18 नवंबर 2025)
♦️ अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 16 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 2025 की थीम है: सहिष्णुता हमारी दुनिया की संस्कृतियों की समृद्ध विविधता का सम्मान, स्वीकृति और सराहना है।
♦️ देश में प्रेस के योगदान को रेखांकित करने के लिए प्रतिवर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है।
♦️ भारत में प्रेस परिषद की स्थापना 4 जुलाई, 1966 को की गई थी।
♦️ प्रेस परिषद ने 16 नवंबर 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया।
♦️ राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रेस की स्वतंत्रता एवं जिम्मेदारियों की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट करता है।
♦️ राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 की थीम 'आवाजों को सशक्त बनाना, लोकतंत्र को मजबूत करना' है।
♦️ विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई को मनाया जाता है।
♦️ एप्पल (Apple) अमेरिका की कंपनी है।
♦️ Apple की स्थापना वर्ष 1976 में तीन लोगों (स्टीव जॉब्स, स्टीव वोज्नियाक और रोनाल्ड वेन वोज्नियाक) द्वारा की गई थी।
♦️ पेसा अधिनियम 24 दिसम्बर 1996 को लागू हुआ था।
♦️ PESA का संक्षिप्त नाम पंचायत अनुसूची क्षेत्र का विस्तार है।
♦️ पेसा का पूरा नाम ‘पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) विधेयक’ (The Provisions on the Panchyats Extension to the Scheduled Areas Bill) है।
♦️ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) विधेयक वर्ष 1996 में अस्तित्व में आया था।
♦️ वर्तमान तक 7 राज्यों (हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश) में पेसा कानून बनाए गए हैं।
♦️ पेसा को भारत में आदिवासी कानून की रीढ़ माना जाता है।
♦️ डोनी पोलो हवाई अड्डा ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
♦️ भारत का पहला स्वदेशी क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप (QDM) IIT बॉम्बे के P-Quest Group द्वारा ESTIC 2025 के दौरान लॉन्च किया गया है।
♦️ QDM भारत को उन्नत क्वांटम सेंसिंग क्षमताओं वाले कुछ देशों में शामिल करता है।
♦️ स्वदेशी रूप से विकसित 'क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप (QDM)' का प्राथमिक अनुप्रयोग सेमीकंडक्टर चिप्स का गैर-विनाशकारी परीक्षण है।
♦️ ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड अक्टूबर 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने जीता है।
♦️ लौरा वोल्वार्ड्ट ने यह पुरस्कार महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जीता।
♦️ भारतीय पार्श्व गायक पलक मुच्छल को वंचित बच्चों के लिए हजारों सर्जरी को फंडिंग करने हेतु गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया।
♦️ यह सम्मान बाल चिकित्सा हृदय देखभाल के लिए पलक मुच्छल के अनुकरणीय मानवीय और धर्मार्थ कार्य को मान्यता देता है।
♦️ हाल ही में शुरू हुए भारत-श्रीलंका महोत्सव का मुख्य फोकस संस्कृत भाषा पर है।
♦️ यह भारत-श्रीलंका महोत्सव दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत और संस्कृत के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक कूटनीतिक प्रयास है।
♦️ 2025–2029 कार्यकाल के लिए यूनेस्को के 'मैन एंड द बायोस्फीयर' (MAB) परिषद का सदस्य ओमान देश को चुना गया है।
♦️ संयुक्त राष्ट्र COP32 जलवायु शिखर सम्मेलन 2027 की मेजबानी करने के लिए क्षेत्रीय रोटेशन प्रणाली के तहत इथियोपिया को चुना गया है।
♦️ संशोधित भारत नेट योजना को अपने पूरे क्षेत्र में सफलतापूर्वक लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य पंजाब बना है।
♦️ अक्टूबर 2025 में भारत में खुदरा मुद्रास्फीति (Retail inflation) गिरकर 0.25% पर आ गई, जो 2015 में CPI डेटा श्रृंखला शुरू होने के बाद सबसे कम है।
♦️ प्रोजेक्ट चीता के तहत, भारत को प्रजातियों को फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए बोत्सवाना से 8 चीते मिलने वाले हैं।
♦️ निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना (CGSE) के तहत 100% क्रेडिट गारंटी कवरेज नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (NCGTC) प्रदान करेगा।
♦️ संगठन के 50 वर्षों के इतिहास में UN टूरिज्म का नेतृत्व करने वाली पहली महिला शेखा नासर अल नोवाइस बनी हैं।
♦️ हाल ही में (CoP30 में), भारत उष्णकटिबंधीय वन संरक्षण का समर्थन करने के लिए ट्रॉपिकल फॉरेस्ट्स फॉरएवर फैसिलिटी (TFFF) पहल में एक पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में शामिल हुआ है।
♦️ गहन समुद्री मत्स्यन (Deep-Sea Fishing) के लिए पेश किए गए नए नियमों के तहत, 'रीएएलक्राफ्ट (ReALCraft)' पोर्टल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल एक्सेस पास जारी करना और वास्तविक समय में ट्रैकिंग है।
♦️ क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स (CRI) 2026 रिपोर्ट में भारत के साथ-साथ फिलीपींस, निकारागुआ और हैती को "निरंतर खतरों (Continuous Threats)" की श्रेणी में रखा गया है।
♦️ थोक मूल्य सूचकांक (WPI) एक निश्चित वस्तुओं की टोकरी/बास्केट के लिए थोक स्तर की कीमतों में औसत परिवर्तन को ट्रैक करता है।
♦️ WPI में प्राथमिक वस्तुएँ, ईंधन एवं ऊर्जा और विनिर्मित उत्पाद शामिल होते हैं।
♦️ WPI को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत DPIIT के आर्थिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा मासिक रूप से संकलित और जारी किया जाता है।
♦️ WPI थोक स्तर पर मूल्य परिवर्तन मापता है, जबकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) खुदरा कीमतों और जीवन यापन की लागत को दर्शाता है।
♦️ CPI को MoSPI (सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय) द्वारा जारी किया जाता है।
♦️ हेपेटाइटिस A मुख्य रूप से मल-मौखिक मार्ग से फैलता है, विशेषकर संदूषित भोजन या जल तथा गंदे हाथों के माध्यम से।
♦️ राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (2018) का उद्देश्य वर्ष 2030 तक हेपेटाइटिस C को समाप्त करना तथा हेपेटाइटिस A, B, C और E से होने वाली रुग्णता और मृत्यु दर को कम करना है।
♦️ सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर हेपेटाइटिस B सहित डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस, पोलियो, खसरा, रूबेला, टीबी, और हिब रोग शामिल हैं।
♦️ होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है।
♦️ होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल का 20-25% वहन करता है।
♦️ भारत का लगभग 40% कच्चे तेल का आयात और लगभग 54% LNG आयात इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।
♦️ होर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग करने वाले प्रमुख निर्यातकों में सऊदी अरब, ईरान, इराक, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात एवं कतर शामिल हैं, और इस तेल का 80% से अधिक हिस्सा एशियाई बाजारों में जाता है।
♦️ भारतीय वायु सेना (IAF) 16 से 27 नवंबर, 2025 तक फ्राँस के मॉन्ट-डे-मारसान में फ्राँस के वायु एवं अंतरिक्ष बल (FASF) के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास 'गरुड़ 25' के आठवें संस्करण में भाग ले रही है।
♦️ गरुड़ अभ्यास पहली बार वर्ष 2003 में आयोजित किया गया था।
♦️ गरुड़ अभ्यास भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले हवाई अभ्यासों में से एक है।
♦️ 14 नवंबर, 2025 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने बताया कि भारत विश्व का 6वां सबसे बड़ा पेटेंट दाखिलकर्ता देश बन गया है।
♦️ वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत की रैंक 81 से सुधरकर 38 हो गई है।
♦️ कुल 64,000 से अधिक पेटेंट आवेदनों में 55% से अधिक आवेदक भारतीय निवासी नवोन्मेषक हैं।
♦️ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा गाजियाबाद स्थित दुहाई में 'सोलर ऑन ट्रैक' परियोजना के तहत रेलवे ट्रैक के बीच 28 सोलर पैनल स्थापित किए गए।
♦️ 'सोलर ऑन ट्रैक' परियोजना भारत का किसी RRTS/मेट्रो सिस्टम में ट्रैक के बीच सोलर पैनल लगाने वाली पहली परियोजना है।
♦️ NCRTC की योजना अपनी कुल ऊर्जा आवश्यकता का लगभग 70% नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त करने की है।
♦️ नमो भारत ट्रेनों में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक है, जिससे चलने के दौरान ऊर्जा का पुनः उपयोग होता है।
♦️ 13 नवंबर, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबे सरकारी बंद को समाप्त करने वाला विधेयक हस्ताक्षरित किया।
♦️ इस विधेयक ने 43 दिनों तक बंद रहने वाले फेडरल कर्मचारियों को वेतन भुगतान की व्यवस्था की।
♦️ बोडोलैंड भारत के असम राज्य में एक स्वायत्त क्षेत्र है।
♦️ बोडो समुदाय असम में अधिसूचित अनुसूचित जनजातियों में सबसे बड़ा समुदाय है और यह असम की आबादी की लगभग 5-6% है।
♦️ बेल्लारी खदानें (जो लौह अयस्क में समृद्ध हैं) कर्नाटक राज्य के बेल्लारी जिले में स्थित हैं।
♦️ बेल्लारी खदानें वर्ष 1999 में चली।
♦️ गैलापागोस द्वीप समूह लगभग 60,000 वर्ग किमी में फैला हुआ है और यह इक्वाडोर का एक हिस्सा है।
♦️ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) को वर्ष 2001 में बनाया गया था।
♦️ SCO एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है।
♦️ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का स्थायी सचिवालय बीजिंग में स्थित है।
♦️ इबोला वायरस रोग (EVD) की खोज सर्वप्रथम वर्ष 1976 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला नदी के पास स्थित गाँव में हुई थी।
♦️ इबोला वायरस जंगली जानवरों से लोगों में फैलता है।
♦️ फरगना घाटी वर्तमान में संघर्ष का स्थल बनी हुई है, जिसमें मुख्य रूप से ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं।