महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (19 नवंबर 2025)
♦️ विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण शुरू होने के बाद 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए हैं।
♦️ राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 18 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (NIN) पुणे में स्थित है।
♦️ विश्व विरासत सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया जाता है।
♦️ वर्ष 2025 में इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती मनाई जा रही है।
♦️ इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था।
♦️ भारत में राष्ट्रपति शासन सबसे अधिक 51 बार इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगाया गया था।
♦️ वर्ष 2025 में रानी लक्ष्मीबाई की 197वीं जयंती मनाई जा रही है।
♦️ रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में हुआ था।
♦️ रानी लक्ष्मीबाई का बचपन का नाम मणिकर्णिका था और उन्हें मनु/मन्नू कहा जाता था।
♦️ रानी लक्ष्मीबाई का विवाह झाँसी के महाराजा गंगाधर राव से हुआ था।
♦️ रानी लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में झाँसी का विद्रोह 1857 में शुरू हुआ था।
♦️ ह्यूरोज ने रानी लक्ष्मीबाई को “भारतीय विद्रोहियों में यहाँ सोई हुई अकेली मर्द” कहा था।
♦️ रानी लक्ष्मीबाई का निधन 17 जून 1858 को ग्वालियर में हुआ।
♦️ ‘झाँसी की रानी’ कविता की रचनाकार सुभद्रा कुमारी चौहान हैं।
♦️ ह्यूरोज ने रानी लक्ष्मीबाई को “वीर और श्रेष्ठतम” कहा था।
♦️ कृषि बिलों को वापस लेने की घोषणा 19 नवंबर 2021 को की गई थी।
♦️ किसानों की आय दोगुनी करने हेतु अधिनियम 2020 तीन कृषि कानूनों में शामिल नहीं था।
♦️ भारतीय संविधान में कृषि विषय राज्य सूची में शामिल है।
♦️ PM-किसान भाई योजना का पूरा नाम PM-किसान भंडारण इंसेंटिव योजना है।
♦️ ‘Yuva AI for All’ कार्यक्रम 18 नवंबर 2025 को शुरू किया गया।
♦️ Yuva AI for All योजना का लक्ष्य 1 करोड़ नागरिकों को AI कौशल देना है।
♦️ RBI फ्लोटिंग रेट बॉण्ड का भुगतान 7 वर्षों बाद किया जा सकता है।
♦️ RBI फ्लोटिंग रेट बॉण्ड में NRI निवेश नहीं कर सकते।
♦️ NSC एक 5-वर्षीय सरकारी बचत योजना है।
♦️ NSC पर 7.7% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है।
♦️ अमृत फार्मेसी का संचालन HLL लाइफकेयर द्वारा किया जाता है।
♦️ अमृत फार्मेसी आवश्यक दवाइयाँ, प्रत्यारोपण और सर्जिकल डिस्पोजेबल रियायती दरों पर उपलब्ध कराती है।
♦️ PMBJP में दवाइयाँ WHO-GMP प्रमाणित कंपनियों से खरीदी जाती हैं।
♦️ PMBJP में हर दवा बैच का परीक्षण NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में होता है।
♦️ जनऔषधि केंद्र खोलने पर अधिकतम ₹2.5 लाख सरकारी सहायता दी जाती है।
♦️ विश्व शौचालय दिवस 2013 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक रूप से मनाया जा रहा है।
♦️ SDG 6 का उद्देश्य सभी के लिए पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।
♦️ विश्व शौचालय दिवस 2025 की थीम “शौचालय — शांति के लिए एक स्थान” है।
♦️ भारत में विश्व विरासत सप्ताह का आयोजन ASI करता है।
♦️ ASI संस्कृति मंत्रालय के अधीन काम करता है।
♦️ ASI का मुख्य कार्य सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और पुरातत्त्वीय अनुसंधान है।
♦️ रानी लक्ष्मीबाई का विवाह 14 वर्ष की उम्र में हुआ था।
♦️ अंग्रेजों ने दामोदर राव को उत्तराधिकारी नहीं माना क्योंकि Doctrine of Lapse लागू किया गया।
♦️ Doctrine of Lapse के अनुसार पुरुष उत्तराधिकारी न होने पर रियासत अधिग्रहित की जाती थी।
♦️ 1950 के दशक में इंदिरा गांधी ने पंडित नेहरू के निजी सहायक के रूप में कार्य किया।
♦️ इंदिरा गांधी 1959 में कांग्रेस अध्यक्ष चुनी गईं।
♦️ इंदिरा गांधी 1966 में भारत की 5वीं प्रधानमंत्री बनीं।
♦️ भारत में आपातकाल 1975 में लगाया गया था।
♦️ इंदिरा गांधी की हत्या 31 अक्टूबर 1984 को कर दी गई थी।