महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (20 नवंबर 2025)
♦️ भारत की पहली बुलेट ट्रेन का उद्घाटन अगस्त 2027 में सूरत–वापी (100 किमी) रूट पर किया जाएगा।
♦️ आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी कमांडर माडवी हिडमा मारा गया, जो CPI (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था।
♦️ QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: सस्टेनेबिलिटी 2026 में भारत में शीर्ष स्थान IIT दिल्ली ने प्राप्त किया।
♦️ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की शासनाध्यक्षों की परिषद (CHG) की बैठक मास्को, रूस में आयोजित की गई।
♦️ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में जंगली जानवरों द्वारा फसल नुकसान को Add-on Cover के रूप में शामिल किया गया है।
♦️ सरकार ने वर्ष 2035 तक ई-पासपोर्ट व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
♦️ 36वीं सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप की पुरुष सेब्रे टीम स्पर्धा में जम्मू एवं कश्मीर ने स्वर्ण पदक जीता।
♦️ भारत को Codex Alimentarius Commission की एशिया क्षेत्र की कार्यकारी समिति का सदस्य चुना गया है।
♦️ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 21वीं किस्त कोयम्बटूर, तमिलनाडु से जारी की गई।
♦️ 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 का आयोजन गोवा में किया गया।
♦️ इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (ISAM) अपना 64वां वार्षिक सम्मेलन बेंगलुरु में आयोजित कर रही है।
♦️ कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने "पैरासोशल" शब्द को Word of the Year 2025 घोषित किया है।
♦️ जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) 2026 में भारत को 23वां स्थान प्राप्त हुआ है।
♦️ CII-IES गुणवत्ता रत्न पुरस्कार 2025 वेणु श्रीनिवासन को प्रदान किया गया।
♦️ बिहार विधानसभा चुनावों के बाद NDA विधायक दल का नेता नीतीश कुमार को चुना गया।
♦️ विश्व बाल दिवस हर वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ मध्य प्रदेश के पन्ना डायमंड को GI Tag प्रदान किया गया है।
♦️ दिव्य कला मेला का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुआ।
♦️ वैश्विक आर्थिक शिखर सम्मेलन और विश्व व्यापार एक्सपो का आयोजन नई दिल्ली में होगा।
♦️ भारत ने अमेरिका से 22 लाख टन LPG आयात करने हेतु एक वर्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
♦️ तीसरा चाणक्य रक्षा संवाद 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
♦️ राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।
♦️ भारत और ब्रिटेन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अजेय वारियर-2025' प्रारंभ हुआ है।
♦️ रोलेन मोसेस त्योहार हिमाचल प्रदेश में मनाया गया।
♦️ FIH महिला हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होगा।
♦️ विश्व शौचालय दिवस 19 नवंबर को मनाया जाता है।