Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

21 नवंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (21 नवंबर 2025)

♦️ विश्व मत्स्य दिवस हर वर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ विश्व मत्स्य दिवस पहली बार 1997 में नई दिल्ली में मनाया गया था।
♦️ नीली क्रांति का संबंध मछली उत्पादन व मत्स्य क्षेत्र के विकास से है।
♦️ भारत का पहला मत्स्य पालन व्यवसाय इनक्यूबेटर कन्नूर (केरल) में स्थापित है।
♦️ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना 10 सितंबर 2020 को लॉन्च की गई थी।
♦️ भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है।
♦️ भारत जलीय कृषि उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
♦️ भारत झींगा उत्पादन में प्रथम तथा समुद्री खाद्य निर्यात में चौथे स्थान पर है।
♦️ विश्व टेलीविजन दिवस 21 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ LCD का पूर्ण रूप Liquid Crystal Display है।
♦️ LED का पूर्ण रूप Light Emitting Diode है।
♦️ टेलीविजन का आविष्कार जॉन लॉगी बेयर्ड ने 1925 में लंदन में किया।
♦️ QS सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग्स 2026 में प्रथम स्थान लुंड विश्वविद्यालय (स्वीडन) को मिला।
♦️ QS सस्टेनेबिलिटी में दूसरा स्थान टोरंटो विश्वविद्यालय को मिला।
♦️ QS सस्टेनेबिलिटी में तीसरा स्थान यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन को मिला।
♦️ भारत के 7 संस्थान पर्यावरण शिक्षा श्रेणी में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता रहे।
♦️ रोजगार क्षमता में IIT दिल्ली 93वें व IIT खड़गपुर 96वें स्थान पर रहे।
♦️ ‘ज्ञान आदान-प्रदान’ श्रेणी में दिल्ली विश्वविद्यालय 94वें स्थान पर रहा।
♦️ ‘पर्यावरण प्रभाव’ श्रेणी में IIT बॉम्बे 100वें स्थान पर रहा।
♦️ नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
♦️ नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर, बिहार में हुआ।
♦️ नीतीश कुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E. किया है (NIT पटना)।
♦️ नीतीश कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक का नाम "विकासशील बिहार की खोज" है।
♦️ भारतीय वायुसेना ने C-130J सुपर हरक्यूलिस को लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर उतारा।
♦️ IFFI का 56वां संस्करण गोवा में आयोजित होगा।
♦️ DRDO की NSTL ने माइन काउंटरमेजर अभियानों हेतु MP-AUVs विकसित किए।
♦️ पद्मश्री सालूमरदा थिम्मक्का को "भारत की वृक्ष महिला" कहा जाता था।
♦️ थिम्मक्का ने 400+ बरगद और 8000+ अन्य पेड़ लगाए और 2019 में पद्मश्री मिला।
♦️ NASA वैज्ञानिक कुंचला कैलाश रेड्डी ने 2020 PS24 और 2021 CM37 क्षुद्रग्रह खोजे।
♦️ QS सस्टेनेबिलिटी 2026 में भारत के 103 विश्वविद्यालय शामिल हुए और भारत चौथे स्थान पर रहा।
♦️ QS सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग्स की शुरुआत 2023 में हुई थी।
♦️ QS सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग पर्यावरणीय और सामाजिक स्थिरता आधारित होती है।
♦️ IIT दिल्ली भारत का सर्वोत्तम प्रदर्शनकर्ता रहा, रैंक 205।
♦️ QS टॉप 500 में भारत के 12 संस्थान शामिल हुए।
♦️ विश्वविद्यालय अब ग्रीन इनोवेटर्स और क्लाइमेट लीडर्स तैयार कर रहे हैं।
♦️ नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में शपथ ली।
♦️ बिहार चुनाव 2025 में NDA ने कुल 202 सीटें जीतीं।
♦️ NDA में सम्राट चौधरी नेता और विजय सिन्हा उपनेता बने।
♦️ 64वें भारतीय अंतरिक्ष चिकित्सा सम्मेलन का उद्घाटन एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने किया।
♦️ सम्मेलन का थीम "अंतरिक्ष चिकित्सा में नवाचार: अनंत संभावनाएँ" था।
♦️ COP30 में भारत ने घोषणा की कि 2035 का नया NDC दिसंबर 2025 में प्रस्तुत किया जाएगा।
♦️ भारत ने नेट-जीरो 2070 हेतु परमाणु मिशन और ग्रीन हाइड्रोजन मिशन शुरू किए।
♦️ भारत ने 2005 की तुलना में उत्सर्जन तीव्रता 36% कम की।
♦️ गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोत भारत की कुल विद्युत क्षमता का आधे से अधिक हिस्सा बन चुके हैं।
♦️ भारत ने 2030 का NDC लक्ष्य पाँच वर्ष पहले प्राप्त कर लिया।
♦️ NDC पेरिस समझौते के तहत देशों द्वारा प्रस्तुत जलवायु लक्ष्य होते हैं।
♦️ बांग्लादेश में शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री मानवता के विरुद्ध अपराध में दोषी ठहराए गए।
♦️ बांग्लादेश छात्र आंदोलनों के दमन में लगभग 1400 लोगों की मृत्यु हुई।
♦️ हसीना के खिलाफ ऑडियो रिकॉर्डिंग में हथियार उपयोग का आदेश सुना गया।
♦️ अदालत ने दोषियों की संपत्ति जब्त कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का आदेश दिया।
♦️ मानवाधिकार संगठनों ने निष्पक्ष सुनवाई की कमी पर चिंता जताई।
♦️ हसीना ने कहा कि उन पर लगे आरोप अनुचित हैं और उन्होंने हिंसा कम करने की कोशिश की।
♦️ भारत 2026 में ग्लोबल बिग कैट्स समिट नई दिल्ली में आयोजित करेगा।
♦️ भारत ने बाघों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य समय से पहले प्राप्त किया।
♦️ IBCA में वर्तमान में 17 देश शामिल हैं।
♦️ भारत ने पहला नाइट्रिक ऑक्साइड रिलीज़िंग वूंड ड्रेसिंग 17 नवंबर 2025 को लॉन्च किया।
♦️ ColoNoX डायबिटिक फुट अल्सर उपचार के लिए विकसित किया गया है।
♦️ ColoNoX को DCGI से वाणिज्यिक उत्पादन की मंजूरी मिली।
♦️ DAE ने फेरोकार्बोनटाइट – BARC B140 Rare Earth CRM विकसित किया।
♦️ 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगड़िया हैं और इसकी अवधि 2026–2031 है।
♦️ वित्त आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 280(1) के तहत किया गया।
♦️ 16वें वित्त आयोग ने राज्यों को मिलने वाले करों के हिस्से को बढ़ाने पर जोर दिया।
♦️ आयोग की रिपोर्ट संसद में अनुच्छेद 281 के तहत प्रस्तुत होने के बाद सार्वजनिक होती है।
♦️ विश्व मत्स्य दिवस की शुरुआत 1997 में नई दिल्ली से हुई थी।
♦️ PMMSY का लक्ष्य 22 MMT उत्पादन और 55 लाख रोजगार (2024–25) है।
♦️ पहला विश्व टेलीविजन फोरम 1996 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित किया गया।
♦️ विश्व टेलीविजन दिवस 21 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ टेलीविजन का आविष्कार 1924 में जॉन लॉगी बेयर्ड ने किया था।
♦️ भारत में टेलीविजन सेवा का पहला प्रसारण 15 सितंबर 1959 को शुरू हुआ।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image