महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (25 दिसंबर 2025)
♦️ होलम्बी कलां, दिल्ली में शून्य-अपशिष्ट मॉडल पर आधारित भारत का पहला अत्याधुनिक ई-कचरा पार्क स्थापित किया जा रहा है। ♦️ इराक के पूर्व राष्ट्रपति बरहम सालिह को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नया संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) नियुक्त किया गया है, जिनका 5 वर्ष का कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से शुरू होगा। ♦️ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के वर्तमान अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी. रामासुब्रमण्यम हैं और आयोग की स्थापना 12 अक्टूबर 1993 को हुई थी। ♦️ 'अंशादीप' (Anshadweep) एक स्वदेशी पनडुब्बी रोधी शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) है, जिसे GRSE और L&T शिपयार्ड द्वारा निर्मित किया गया है। ♦️ पंडित मदन मोहन मालवीय ने वर्ष 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की स्थापना की थी और उन्हें वर्ष 2014 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। ♦️ 'सत्यमेव जयते' को लोकप्रिय बनाने का श्रेय पंडित मदन मोहन मालवीय को दिया जाता है, जो मूल रूप से मुण्डकोपनिषद से लिया गया है और भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य है। ♦️ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को 'सुशासन दिवस' मनाया जाता है। ♦️ इसरो (ISRO) ने LVM3-M6 रॉकेट के माध्यम से AST स्पेस मोबाइल के 'ब्लू बर्ड ब्लॉक-2' संचार उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया है। ♦️ भारत में संस्थागत प्रसव की दर बढ़कर 89% हो गई है, जिससे मातृ मृत्यु दर (MMR) में उल्लेखनीय कमी आई है। ♦️ भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए लगभग ₹2.90 लाख करोड़ के प्रवाह की घोषणा की है। ♦️ 'घोस्ट पेयरिंग' एक साइबर खतरा है, जिसका उद्देश्य व्हाट्सएप अकाउंट को हाईजैक करना है। ♦️ एक अध्ययन के अनुसार दक्षिणी महासागर अनुमान से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) अवशोषित कर रहा है। ♦️ वर्ष 2025 का सर्वोच्च विज्ञान सम्मान 'विज्ञान रत्न' मरणोपरांत प्रो. जयंत विष्णु नारलीकर को प्रदान किया गया है। ♦️ भारत को 2025-2028 कार्यकाल के लिए ICAO परिषद में पुनः चुना गया है। ♦️ दीप्ति शर्मा दिसंबर 2025 में ICC महिला T20I रैंकिंग में विश्व की नंबर-1 गेंदबाज बनी हैं। ♦️ DMRC ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर 'नई सतत ऊर्जा नीति' लॉन्च की है। ♦️ अमेरिका ने H-1B वीज़ा के लिए रैंडम लॉटरी की जगह वेतन व कौशल आधारित प्रणाली लागू की है। ♦️ प्रसिद्ध हिंदी लेखक-कवि विनोद कुमार शुक्ल का 88 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। ♦️ IIT दिल्ली ने परमाणु सूक्ष्मदर्शी अनुसंधान हेतु 'इला' नामक AI एजेंट विकसित किया है। ♦️ GST मुआवजा उपकर मार्च 2026 में समाप्त होगा। ♦️ जूट और कोपरा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अंतर्गत आने वाली वाणिज्यिक फसलें हैं। ♦️ सिलीगुड़ी कॉरिडोर चीन, नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं के निकट स्थित है। ♦️ लघु-कालीन धूमकेतु मुख्यतः कुइपर बेल्ट से आते हैं। ♦️ 'SYLLA SYL-X1' eVTOL क्षेत्र में भारत के निजी नवाचार का उदाहरण है। ♦️ ब्रिक्स शेरपाओं की चौथी बैठक ब्रासीलिया (ब्राज़ील) में आयोजित हुई। ♦️ भारतीय तटरक्षक बल ने प्रदूषण नियंत्रण पोत 'समुद्र प्रताप' को कमीशन किया है। ♦️ ई-श्रम पोर्टल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए है। ♦️ ग्लोबल चेस लीग के तीसरे संस्करण का खिताब अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने जीता। ♦️ 'मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण' पुस्तक के लेखक प्रो. डॉ. सिकंदर कुमार हैं। ♦️ नशा मुक्त अभियान से 15 करोड़ से अधिक युवा और 6 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं। ♦️ SIGMA 30N एक डिजिटल रिंग लेज़र गाइरो नेविगेशन सिस्टम है। ♦️ उपराष्ट्रपति को हटाने का प्रस्ताव अनुच्छेद 67(b) के तहत लाया जाता है। ♦️ नेपाल की फेवा झील हाल में चर्चा में रही है। ♦️ अटल बिहारी वाजपेयी का समाधि स्थल 'सदैव अटल' दिल्ली में स्थित है। ♦️ भारत किम्बर्ली प्रक्रिया का उपाध्यक्ष बना है और 2026 से अध्यक्ष होगा। ♦️ INS अंजदीप भारतीय नौसेना का तीसरा ASW-SWC पोत है। ♦️ 150वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन जालंधर में आयोजित होगा। ♦️ MGNREGA का नाम बदलकर 'VB-G RAM G' किया गया है। ♦️ CREA रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में अमोनियम सल्फेट का योगदान 42% है। ♦️ भारत में मलेरिया मामलों में 80% से अधिक कमी आई है। ♦️ 'Salman Khan: The Sultan of Bollywood' पुस्तक मोहर बसु ने लिखी है। ♦️ 'महामना वांग्मय' का विमोचन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया। ♦️ PMGSY की शुरुआत 25 दिसंबर 2000 को हुई थी। ♦️ रवि डीसी को फ्रांस के 'Chevalier des Arts et des Lettres' सम्मान से नवाज़ा गया। ♦️ भारत PM2.5 प्रदूषण में द्वितीयक कणों का योगदान 42% है। ♦️ भारत विश्व का सबसे बड़ा SO₂ उत्सर्जक देश है। ♦️ पश्चिम बंगाल ने 'कर्मश्री' योजना का नाम बदलकर 'महात्मा श्री' किया। ♦️ 'सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि' पुस्तक वासुदेव देवनानी ने लिखी है। ♦️ 25 दिसंबर को पं. मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाती है। ♦️ भारत ने श्रीलंका को 450 मिलियन डॉलर का राहत पैकेज देने की घोषणा की है। ♦️ हरमनप्रीत कौर T20I में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।