महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (26 दिसंबर 2025)
♦️ विराट कोहली ने मात्र 330 पारियों में लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 16,000 रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
♦️ बिहार की क्रिकेट टीम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574/6 रन बनाकर लिस्ट-ए क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड स्कोर बनाया है।
♦️ बिहार के साकिबुल गनी लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक (32 गेंद) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
♦️ हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह के नाम की सिफारिश मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2025 के लिए की गई है।
♦️ दीपांकर यादव ने एक मिनट में 490 फुल-एक्सटेंशन पंच मारकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
♦️ एशियाई युवा पैरा गेम्स दुबई-2025 में भारतीय दल पदक तालिका में 7वें स्थान पर रहा।
♦️ प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल (KITG) 14 फरवरी 2026 से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित होंगे।
♦️ उत्तर प्रदेश में कक्षा 6 से 12 तक के लिए स्कूल प्रार्थना सभा में समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है।
♦️ सुशासन दिवस पर दिल्ली में ₹5 में भोजन उपलब्ध कराने वाली 100 अटल कैंटीन शुरू की गई हैं।
♦️ अनु गर्ग को ओडिशा की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
♦️ पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को अटल स्मृति न्यास सोसाइटी का नया प्रमुख बनाया गया है।
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओल चिकी लिपि की शताब्दी के अवसर पर संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी किया है।
♦️ उपराष्ट्रपति द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय की संकलित रचनाओं की अंतिम श्रृंखला 'महामना वांग्मय' का विमोचन किया गया।
♦️ लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 25 दिसंबर 2025 को 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया गया।
♦️ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति स्थल का नाम 'सदैव अटल' है।
♦️ अमित शाह 26 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में 'आतंकवाद निरोधी सम्मेलन' का उद्घाटन करेंगे।
♦️ गुजरात को NTCA द्वारा 33 वर्षों के बाद आधिकारिक रूप से "टाइगर स्टेट" का दर्जा बहाल किया गया है।
♦️ 26 दिसंबर 2025 को चौथा 'वीर बाल दिवस' मनाया जा रहा है; पहला वीर बाल दिवस 2022 में मनाया गया था।
♦️ वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है।
♦️ प्रधानमंत्री ने वीर बाल दिवस की घोषणा 9 जनवरी 2022 को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर की थी।
♦️ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वीर बाल दिवस पर 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' (PMRBP) प्रदान किए जाते हैं।
♦️ वर्ष 2025 के लिए 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
♦️ पर्यावरण मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली पर्वत श्रृंखला में नए खनन पट्टों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
♦️ रूस की अंतरिक्ष एजेंसी Roscosmos ने 2036 तक चंद्रमा पर एक बिजली संयंत्र बनाने की योजना बनाई है।
♦️ गोदावरी मुहाने पर 40वीं एशियाई वॉटरबर्ड जनगणना 10–11 जनवरी 2026 से आयोजित होगी।
♦️ केन–बेतवा लिंक परियोजना से मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व पर प्रभाव पड़ेगा।
♦️ बोडोइबाम–बिल्मुख पक्षी अभयारण्य असम राज्य में स्थित है।
♦️ ओडिशा की चिल्का झील को वर्ष 1981 में रामसर स्थल घोषित किया गया था।
♦️ किलाउआ (Kilauea) ज्वालामुखी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
♦️ मिनामाटा रोग पारा (Mercury) के कारण तथा इटाई–इटाई रोग कैडमियम के कारण होता है।
♦️ बायोएक्यूमुलेशन एक ही जीव के भीतर होता है, जबकि बायोमैग्नीफिकेशन खाद्य श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर विषाक्त पदार्थों की सांद्रता बढ़ाता है।
♦️ भारत 1 जनवरी 2026 से किम्बरली प्रक्रिया (KPCS) की अध्यक्षता ग्रहण करेगा, जो कच्चे हीरों के व्यापार को नियंत्रित करती है।
♦️ किम्बरली प्रक्रिया प्रमाणन योजना 1 जनवरी 2003 को लागू हुई थी और वर्तमान में इसके 60 भागीदार हैं।
♦️ ब्रू (Bru) जनजाति मुख्यतः त्रिपुरा, मिजोरम और असम में निवास करती है।
♦️ BIMSTEC का सचिवालय ढाका, बांग्लादेश में स्थित है।
♦️ GST परिषद का गठन 101वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत किया गया है।
♦️ न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर को 12 नवंबर 2028 तक के लिए संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद (UN IJC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
♦️ संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद (IJC) में कुल 5 सदस्य होते हैं।
♦️ डार्क मैटर का प्रमुख गुण यह है कि यह विद्युत-चुंबकीय प्रक्रियाओं में भाग नहीं लेता है।
♦️ स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह की 126वीं जयंती 26 दिसंबर 2025 को मनाई गई।
♦️ भारतीय रेलवे का लक्ष्य 2030 तक 48 प्रमुख शहरों में ट्रेनों की परिचालन क्षमता को दोगुना करना है।
♦️ "मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण" पुस्तक के लेखक सिकंदर कुमार हैं।
♦️ नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को परिचालन के लिए NOC जारी की है।
♦️ भारत ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) ने एडवांस्ड कॉम्बैट सिस्टम के लिए Safran के साथ समझौता किया है।