महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य(27 दिसंबर 2025)
♦️ दिसंबर 2025 के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत के संविधान का विमोचन संथाली भाषा में किया गया, जिसमें ‘ओल चिकी’ (Ol Chiki) लिपि का उपयोग किया गया है।
♦️ अनु गर्ग ओडिशा राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त की गई हैं।
♦️ 25 दिसंबर 2025 को महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक पंडित मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती मनाई गई।
♦️ वर्ष 2026 में होने वाले पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आधिकारिक शुभंकर (Mascot) ‘मोरवीर’ (Morvir) घोषित किया गया है।
♦️ रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस’ (Roscosmos) ने वर्ष 2036 तक चंद्रमा पर एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Nuclear Power Plant) स्थापित करने की योजना बनाई है।
♦️ सलीम अहमद को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है।
♦️ उदय माहुरकर द्वारा लिखित पुस्तक “My Idea of Nation First” हाल ही में जारी की गई है, जो राष्ट्र-प्रथम की विचारधारा पर केंद्रित है।
♦️ सिकंदर कुमार ने “मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण” नामक पुस्तक लिखी है, जिसमें मोदी सरकार के दौरान भारत की आर्थिक प्रगति का विश्लेषण किया गया है।
♦️ आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल द्वारा “The Great Sanctions Hack” नामक पुस्तक लिखी गई है।
♦️ संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस प्रतिवर्ष 27 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ तटीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत के पहले ‘सुनामी-तैयार गाँव’ मुख्य रूप से ओडिशा राज्य में विकसित किए जा रहे हैं।
♦️ आतंकवाद से निपटने के लिए NATGRID द्वारा ‘गांडीव’ (Gandiv) नामक AI-आधारित टूल तैनात किया गया है, जो चेहरे की पहचान और डेटा विश्लेषण में सहायता करता है।
♦️ नासरी असफुरा को होंडुरास (Honduras) के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।
♦️ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा आयोजित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया।
♦️ ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का कुल निर्यात 850 अरब डॉलर के पार पहुंचने का अनुमान है।
♦️ वैभव सूर्यवंशी (14 वर्ष) लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं और उन्हें “राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025” से भी सम्मानित किया गया है।
♦️ मेडिकल सर्टिफिकेशन ऑफ कॉज ऑफ डेथ-2023 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे अधिक 36.4% मौतें संचार प्रणाली के रोगों (Circulatory System Diseases) के कारण हुईं।
♦️ त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का हाल ही में निधन हो गया है।
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।
♦️ युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने खेल पारिस्थितिकी तंत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक व्यापक इंटर्नशिप नीति शुरू की है।
♦️ ग्लोबल फूड सिटी रैंकिंग 2025-26 में भारतीय शहर मुंबई को विश्व स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त हुआ है।
♦️ जापान अपने और दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र ‘काशीवाज़ाकी-कारीवा’ में परिचालन फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।
♦️ भारत ने अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए INS अरिघात से K-4 मिसाइल (SLBM) का सफल परीक्षण किया है।
♦️ 27 दिसंबर 2025 को सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की 359वीं जयंती (प्रकाश पर्व) मनाई गई।
♦️ भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने मुंबई तट के पास समुद्र में तेल रिसाव से निपटने के लिए क्षेत्रीय स्तर का “प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (RPREX-2025)” आयोजित किया।
♦️ इज़राइल, स्व-घोषित “सोमालीलैंड गणराज्य” को एक स्वतंत्र और संप्रभु राज्य के रूप में मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
♦️ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने अगरबत्ती की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नया मानक IS 19412:2025 जारी किया है।
♦️ भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) के वैज्ञानिकों ने युवा तारे ‘टी चैमेलियोन्टिस’ के चारों ओर डिस्क में PAH (जटिल कार्बनिक अणु) की खोज की है।
♦️ भारत का पहला स्वदेशी MRI (Magnetic Resonance Imaging) भारतीय स्टार्टअप “VoxelGrids” ने Zoho के सहयोग से विकसित किया है।
♦️ विश्व का सबसे बड़ा ओपन-एयर थिएटर “धनु यात्रा”, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, ओडिशा के बरगढ़ में शुरू हुआ है।
♦️ “Forum of Enterprises for Equitable Development” की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 25% से भी कम सीमांत किसान कृषि सहकारी समितियों के सक्रिय सदस्य हैं।
♦️ गुरु गोबिंद सिंह जी ने वर्ष 1699 में बैसाखी के दिन “खालसा पंथ” की स्थापना की थी।