महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (26 नवंबर 2025)
♦️ G-20 शिखर सम्मेलन 22–23 नवंबर, 2025 को दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में आयोजित किया गया है।
♦️ संयुक्त सैन्य अभ्यास "अभ्यास सूर्यकिरण XIX - 2025" का 19वां संस्करण 25 नवंबर 2025 से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ है।
♦️ यह अभ्यास 25 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
♦️ इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय VII के अंतर्गत उप-पारंपरिक अभियानों का संयुक्त रूप से पूर्वाभ्यास करना है।
♦️ भारतीय दल का प्रतिनिधित्व मुख्यतः असम रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं, जिसमें 334 कर्मी शामिल हैं।
♦️ नेपाली पक्ष का प्रतिनिधित्व मुख्यतः देवी दत्ता रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं, जिसमें 334 कर्मी शामिल हैं।
♦️ अभ्यास सूर्यकिरण-XIX जंगल युद्ध, पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत आदि में बटालियन-स्तरीय तालमेल को मजबूत करने पर केंद्रित है।
♦️ अभ्यास सूर्यकिरण-XIX में विशिष्ट और उभरती प्रौद्योगिकियों, जैसे मानव रहित हवाई प्रणाली (यूएएस), ड्रोन-आधारित आईएसआर, एआई-सक्षम निर्णय मदद उपकरण, मानव रहित लॉजिस्टिक वाहन और बख्तरबंद सुरक्षा प्लेटफॉर्म को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
♦️ कैबिनेट ने अटल इनोवेशन मिशन को 25 नवंबर 2024 को जारी रखने की मंजूरी दी थी।
♦️ अटल इनोवेशन मिशन को 31 मार्च, 2028 तक की अवधि के लिए ₹2,750 करोड़ रुपये के आवंटित बजट के साथ मंजूरी दी गई है।
♦️ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाली एक केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) शुरू करने को मंजूरी दी थी।
♦️ राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) योजना का 15वें वित्त आयोग (2025-26) तक कुल परिव्यय ₹2481 करोड़ रुपये है।
♦️ इस परिव्यय में भारत सरकार का हिस्सा ₹1584 करोड़ रुपये और राज्य का हिस्सा ₹897 करोड़ रुपये है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) का मुख्यालय ब्रसेल्स, बेल्जियम में स्थित है।
♦️ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 नवंबर को विश्व सतत परिवहन दिवस के रूप में नामित किया है।
♦️ मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की 17वीं बरसी 26 नवंबर 2025 को मनाई जा रही है।
♦️ आतंकी हमला 26 नवंबर 2008 को हुआ था।
♦️ बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार राशि ₹25,000/- रुपये है।
♦️ संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार राशि ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) है।
♦️ राष्ट्रीय काजू दिवस 23 नवंबर, 2025 को मनाया गया है।
♦️ कोटे डी आइवर के बाद, भारत 15 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ काजू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।
♦️ काजू उत्पादक शीर्ष देश क्रम से हैं: कोटे डी आइवर > भारत > वियतनाम।
♦️ भारत के प्रमुख काजू उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु हैं।
♦️ विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह 18-24 नवंबर 2025 को मनाया गया है।
♦️ 26 नवंबर 2025 को 11वां संविधान दिवस मनाया जा रहा है।
♦️ पहला संविधान दिवस 26 नवंबर 2015 को मनाया गया था।
♦️ 26 नवंबर को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
♦️ संविधान सभा ने भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकार किया था।
♦️ भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।
♦️ संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान के निर्माण का कार्य पूरा करने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।
♦️ संविधान की मूल प्रतियां प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने तैयार की थी।
♦️ मूल रूप से भारत का संविधान अंग्रेजी और हिंदी भाषा में लिखा गया था।
♦️ वर्तमान में संविधान की मूल प्रतियों को संसद के पुस्तकालय के भीतर हीलियम से भरे बॉक्स/केस (Case) में रखा गया है।
♦️ भारतीय संविधान की मूल संरचना भारत सरकार अधिनियम, 1935 पर आधारित है।
♦️ विश्व का सबसे लंबा संविधान भारत का है।
♦️ 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष चुना गया था, जो अंत तक इस पद पर बने रहे।
♦️ संविधान सभा के सदस्यों का पहला सत्र 9 दिसंबर, 1947 को आयोजित हुआ था, जिसमें 207 सदस्य थे।
♦️ संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी (प्रारूप समिति) के अध्यक्ष डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर थे।
♦️ डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को भारत के संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।
♦️ सरकार ने 19 नवंबर, 2015 को राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था।
♦️ 'मिल्क मैन ऑफ इंडिया' और भारत में दुग्ध क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन को कहा जाता है।
♦️ 26 नवंबर को डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्मदिन के अवसर पर 'राष्ट्रीय दुग्ध दिवस' मनाया जाता है।
♦️ वर्ष 2014 में भारतीय डेयरी एसोसिएशन (IDA) ने पहली बार 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाने की पहल की थी।
♦️ विश्व दुग्ध दिवस 1 जून को मनाया जाता है।
♦️ पहली बार विश्व दुग्ध दिवस वर्ष 2001 में मनाया गया था।
♦️ दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्र की आय बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 1970 में 'ऑपरेशन फ्लड' की शुरुआत की गई थी।
♦️ दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विश्व भर में अग्रणी देश भारत है।
♦️ भारत में दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है।
♦️ गुजरात स्थित अमूल देश की सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी संस्था है।
♦️ केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह हैं।
♦️ दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) है।
♦️ राष्ट्रीय कैडेट कोर अपनी 77वीं वर्षगांठ 26 नवंबर, 2025 को मनाएगा।
♦️ राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी।
♦️ भारत में 'राष्ट्रीय कैडेट कोर' की स्थापना 15 जुलाई, 1948 को राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम, 1948 के तहत हुई थी।
♦️ राष्ट्रीय कैडेट कोर का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
♦️ NCC एक 'त्रि-सेवा संगठन' है, जिसमें सेना, नौसेना और वायु विंग शामिल हैं।
♦️ NCC का आदर्श वाक्य 'एकता और अनुशासन' (Unity and Discipline) है, जिसे 12 अक्तूबर, 1980 को आयोजित केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक में अपनाया गया था।
♦️ NCC प्रशिक्षण तीन साल का होता है: पहले वर्ष 'A', दूसरे वर्ष 'B', और तीसरे वर्ष में 'C' ग्रेड का प्रमाणपत्र दिया जाता है।
♦️ NCC समूह का नेतृत्व 'लेफ्टिनेंट जनरल' रैंक का अधिकारी करता है।
♦️ पूरे देश में NCC समूह का नेतृत्व करने वाले कुल 17 अधिकारी हैं।
♦️ राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 35वें महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स हैं।
♦️ 'राष्ट्रीय कैडेट कोर' दिवस नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है।
♦️ गुरु तेग बहादुर की पुण्य तिथि को प्रतिवर्ष 24 नवंबर को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
♦️ गुरु तेग बहादुर नौवें सिख गुरु थे।
♦️ गुरु तेग बहादुर को उनके तपस्वी स्वभाव के कारण त्याग मल (Tyag Mal) कहा जाता था।
♦️ गुरु तेग बहादुर की शहादत 24 नवंबर, 1675 को औरंगजेब के शासन के दौरान हुई थी।
♦️ पंजाब ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर अमृतसर वाल्ड सिटी, आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को 'पवित्र शहर' घोषित किया है।
♦️ 'तख्त' का अर्थ 'सिंहासन' है, जो सिखों के लिए सांसारिक आध्यात्मिक केंद्र सीट है।
♦️ सिखों के पाँच तख्तों में से तीन पंजाब में, एक महाराष्ट्र में और एक बिहार में स्थित है।
♦️ अकाल तख्त (अमृतसर, पंजाब) सिख सर्वोच्च अधिकार का केंद्र है और मीरी (सांसारिक शक्ति) तथा पीरी (आध्यात्मिक शक्ति) के संगम का प्रतीक है। इसकी स्थापना वर्ष 1606 में गुरु हरगोबिंद द्वारा की गई थी।
♦️ तख्त श्री केसगढ़ साहिब (आनंदपुर साहिब, पंजाब) वह स्थान है जहाँ वर्ष 1699 में खालसा बनाया गया था।
♦️ तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो, पंजाब) वह स्थान है जहाँ गुरु गोबिंद सिंह ने सिख धर्मग्रंथ को अंतिम रूप दिया था।
♦️ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब (पटना, बिहार) गुरु गोबिंद सिंह का जन्मस्थान है।
♦️ तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड, महाराष्ट्र) गुरु गोबिंद सिंह के अंतिम दिन और उनके अंत्येष्टि स्थल के रूप में प्रसिद्ध है (वर्ष 1708 में)।
♦️ खंडगिरि तथा उदयगिरि की गुफाओं का निर्माण कलिंग नरेश खारवेल ने करवाया था।