Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

27 नवंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (27 नवंबर 2025)

♦️ हायली गुबी ज्वालामुखी इथियोपिया में स्थित है।
♦️ इथियोपिया के हायली गुबी ज्वालामुखी में लगभग 12,000 वर्षों बाद विस्फोट हुआ है।
♦️ इस विस्फोट के कारण 14 किलोमीटर तक ऊँचे घने राख के गुबार आसमान में फैल गए।
♦️ तेज हवाओं ने ज्वालामुखी की राख को यमन, ओमान और अरब सागर के पार पहुँचाया।
♦️ यह राख आगे चलकर गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक पहुँची, जिससे वायु गुणवत्ता और बिगड़ गई।
♦️ राख के बादलों के कारण एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई एयरलाइनों को उड़ानें रद्द या मोड़नी पड़ीं।
♦️ आईएनएस माहे (INS Mahe) को 24 नवंबर, 2025 को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है।
♦️ आईएनएस माहे भारत का पहला माहे श्रेणी का एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) है।
♦️ यह पहली बार था जब किसी नौसेना प्रमुख ने किसी नौसैनिक युद्धपोत के कमीशनिंग में नेतृत्व किया।
♦️ केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2025-26 के लिए मुख्य कृषि फसलों (खरीफ) के उत्पादन का प्रथम अग्रिम अनुमान 26 नवंबर 2025 को जारी किया गया।
♦️ 2025-26 के लिए कुल खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1733.30 लाख टन अनुमानित है।
♦️ यह अनुमानित खाद्यान्न उत्पादन गत वर्ष से 38.70 लाख टन अधिक है।
♦️ खरीफ चावल उत्पादन 1245.04 लाख टन अनुमानित है, जो गत वर्ष के खरीफ चावल उत्पादन से 17.32 लाख टन ज्यादा है।
♦️ खरीफ मक्का का उत्पादन 283.03 लाख टन अनुमानित है, जो गत वर्ष के खरीफ मक्का उत्पादन से 34.95 लाख टन अधिक है।
♦️ वर्ष 2025-26 के दौरान कुल खरीफ पोषक/मोटा अनाज 414.14 लाख टन अनुमानित है।
♦️ वर्ष 2025-26 के दौरान कुल खरीफ दलहन उत्पादन 74.13 लाख टन अनुमानित है।
♦️ दलहन उत्पादन में तूर (35.97 लाख टन), उड़द (12.05 लाख टन) तथा मूंग (17.20 लाख टन) का उत्पादन अनुमानित है।
♦️ कुल खरीफ तिलहन का उत्पादन 2025-26 के दौरान 275.63 लाख टन अनुमानित है।
♦️ मूंगफली का उत्पादन 110.93 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.81 लाख टन अधिक है।
♦️ सोयाबीन उत्पादन 142.66 लाख टन अनुमानित है।
♦️ गन्ने का उत्पादन 2025-26 के लिए 4756.14 लाख टन अनुमानित है।
♦️ गन्ने का अनुमानित उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 210.03 लाख टन की वृद्धि दर्शाता है।
♦️ कपास का उत्पादन 292.15 लाख गांठें अनुमानित है, जिसमें प्रति गांठ का वजन 170 किलोग्राम है।
♦️ पटसन एवं मेस्ता का उत्पादन 83.45 लाख गांठों का अनुमानित है, जिसमें प्रति गांठ का वजन 180 किलोग्राम है।
♦️ राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता सम्मेलन-2025 का आयोजन 27 नवंबर 2025 को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में किया जाएगा।
♦️ इस सम्मेलन का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में केंद्रीय दत्तक-ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) द्वारा किया जाएगा।
♦️ 2025 सम्मेलन का मुख्य विषय "विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) का गैर-संस्थागत पुनर्वास" है।
♦️ मिशन सक्षम आँगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 एक पुनर्गठित अम्ब्रेला कार्यक्रम है।
♦️ मिशन सक्षम आँगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 में ICDS, पोषण अभियान, किशोरियों की योजना और राष्ट्रीय क्रेच योजना शामिल हैं।
♦️ ICDS का पूर्ण रूप इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज (एकीकृत बाल विकास सेवाएँ) है।
♦️ ICDS एक केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम है जो 0-6 वर्ष के बच्चों और गर्भवती/धात्री माताओं को पूरक पोषण और प्री-स्कूल शिक्षा सहित एकीकृत सेवाएँ प्रदान करता है।
♦️ पोषण ट्रैकर एक डिजिटल मॉनिटरिंग टूल है जो पोषण संकेतकों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और लाभार्थियों की ट्रैकिंग में मदद करता है।
♦️ 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य अतिथि यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा होंगे।
♦️ 76वें गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो थे।
♦️ 75वें गणतंत्र दिवस 2024 के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों थे।
♦️ 74वें गणतंत्र दिवस 2023 के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सी-सी थे।
♦️ गणतंत्र दिवस के प्रथम मुख्य अतिथि (1950) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।
♦️ गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है।
♦️ स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा झंडा फहराया जाता है (वर्ष 2025 में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया)।
♦️ दिल्ली के लाल किले पर सर्वाधिक बार झंडा पंडित जवाहर लाल नेहरू ने फहराया है।
♦️ भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है।
♦️ संविधान दिवस 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकार किये जाने की स्मृति में मनाया जाता है।
♦️ 26 नवंबर 1949 को आयोजित संविधान सभा के अंतिम सत्र में 284 सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए थे।
♦️ भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
♦️ 26 जनवरी की तिथि का चयन 1930 में पारित ‘पूर्ण स्वराज’ प्रस्ताव को प्रतीकात्मक रूप से सम्मान देने के लिए किया गया था।
♦️ भारत सरकार ने वर्ष 2015 में इसे आधिकारिक रूप से संविधान दिवस घोषित किया।
♦️ यह निर्णय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में लिया गया था।
♦️ संविधान दिवस घोषित होने से पहले 26 नवंबर को ‘विधि दिवस’ के रूप में मनाया जाता था।
♦️ संविधान दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय संविधान को 9 भाषाओं में लोकार्पित किया गया।
♦️ मोहनजोदड़ो की खोज के वर्ष 2025 में 103 वर्ष पूरे हुए हैं।
♦️ मोहनजोदड़ो की खोज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के राखाल दास बनर्जी ने वर्ष 1922 में की थी।
🏅 खेल
♦️ भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 का खिताब जीत लिया है।
♦️ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में खेले गए फाइनल में चीनी ताइपे को 35–28 से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब जीता।
🌍 G20 तथ्य
♦️ G20 शिखर सम्मेलन 2025 जोहान्सबर्ग में आयोजित किया गया था।
♦️ यह G20 शिखर सम्मेलन अफ्रीका की धरती पर होने वाला पहला G20 सम्मेलन था।
♦️ 2025 G20 शिखर सम्मेलन का थीम “एकता, समानता, स्थिरता” था।
♦️ भारत ने इस सम्मेलन में ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी, G20–अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर, ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम और ओपन सैटेलाइट डेटा पार्टनरशिप सहित कई पहलें शुरू कीं।
🌿 पर्यावरण / राज्य सामान्य ज्ञान
♦️ कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ में स्थित है।
♦️ छत्तीसगढ़ का राज्य पक्षी पहाड़ी मैना है।
🫀 अंगदान तथ्य
♦️ प्रत्येक वर्ष 27 नवंबर को राष्ट्रीय अंगदान दिवस मनाया जाता है।
♦️ भारतीय अंगदान दिवस वर्ष 2010 से मृत दाताओं और उनके परिवारों के सामाजिक योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
♦️ प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है।
♦️ वर्ष 1953 में पेरिस में जीन हैम्बर्गर द्वारा मानव किडनी का पहला अस्थायी रूप से सफल प्रत्यारोपण किया गया था।
♦️ पहला दीर्घकालिक सफल गुर्दा प्रत्यारोपण वर्ष 1954 में अमेरिका में डॉक्टर जोसेफ मरे द्वारा किया गया था।
♦️ डॉक्टर जोसेफ मरे को वर्ष 1990 में इस उपलब्धि के लिए फिजियोलॉजी और मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला था।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image