Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

22 जनवरी 2026-करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (22 जनवरी 2026)

♦️ पुणे ने देश की पहली UCI 2.2 मल्टी-स्टेज साइकिलिंग रेस 'बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026' की मेजबानी की है.
♦️ इंडिया एनर्जी वीक 2026 (India Energy Week 2026) का आयोजन गोवा में किया जाएगा.
♦️ भारत यूरोपीय संघ (EU) के साथ एक व्यापक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला है, जिसे 'मदर ऑफ ऑल डील्स' (Mother of all Deals) कहा गया है.
♦️ पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग पर प्रतिबंध फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया है.
♦️ सेबी (SEBI) ने हाल ही में फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) को IPO लाने की मंजूरी दी है.
♦️ हाल ही में चर्चा में रही 'टाइप 096 तांग-क्लास' (Type 096 Tang-Class) बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी चीन की है.
♦️ पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू किया है.
♦️ 'स्ट्राइप्ड टाइगर बटरफ्लाई' (Striped Tiger Butterfly) को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की राज्य तितली घोषित किया गया है.
♦️ नई राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 के मसौदे के अनुसार, वर्ष 2030 तक भारत में प्रति व्यक्ति बिजली खपत का लक्ष्य 2000 किलोवाट प्रति घंटे रखा गया है.
♦️ स्थलाकृतिक डेटा के डिजिटलीकरण के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने 'डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग' के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.
♦️ नासा (NASA) ने अपनी वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की 27 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति की घोषणा की है.
♦️ लखनऊ उत्तर प्रदेश का वह पहला शहर बन गया है, जहाँ ताजा कचरे के डंपिंग स्थल की संख्या शून्य है.
♦️ अमेलिया वाल्वरडे को भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम की नई कोच नियुक्त किया गया है.
♦️ भारत-म्यांमार संयुक्त व्यापार समिति की 9वीं बैठक ने पीडा (Naypyidaw), म्यांमार में आयोजित की गई.
♦️ भारत, मालदीव और श्रीलंका के तटरक्षक बलों के बीच त्रिपक्षीय अभ्यास 'दोस्ती' का 17वां संस्करण हाल ही में शुरू हुआ है.
♦️ भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ 1951 में हुआ था.
♦️ कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान में स्थित है और इसे हाल ही में इको-सेंसिटिव जोन घोषित किया गया है.
♦️ 21 जनवरी को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय तीनों राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया.
♦️ जनवरी 2026 में पंजाब राज्य में पहली डॉग सैंक्चुअरी का शुभारंभ किया गया है.
♦️ मुआनपुई सायावी को हाल ही में न्यूजीलैंड में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है.
♦️ 'पलानीवेलु गट्स' नामक पुस्तक के हिंदी संस्करण का विमोचन हाल ही में सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया.
♦️ कोकबोरोक भाषा दिवस हाल ही में त्रिपुरा राज्य में मनाया गया.
♦️ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय BRICS नेटवर्क यूनिवर्सिटी में शामिल होने वाला देश का एकमात्र राजकीय कृषि विश्वविद्यालय बन गया है.
♦️ हाल ही में जारी एशिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स 2026 में भारत 06वें स्थान पर रहा है.
♦️ 'अमृत का प्याला : राम जन्मभूमि – चुनौती और प्रतिक्रिया' नामक पुस्तक का विमोचन हाल ही में सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया.
♦️ जेपी नड्डा को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.
♦️ स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह की जयंती 22 जनवरी को मनायी जाती है.
♦️ चुनाव आयोग ने 'IICDEM 2026 में ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म' लॉन्च किया.
♦️ भारत ने काबुल को 7.5 टन जीवन रक्षक कैंसर की दवाएं भेजीं.
♦️ भारत के राष्ट्रीय विद्युत पारेषण नेटवर्क ने हाल ही में 5 लाख सर्किट किलोमीटर (CKM) का आंकड़ा पार कर लिया है.
♦️ भारत के राष्ट्रीय विद्युत पारेषण नेटवर्क की वर्तमान रूपांतरण क्षमता 1407 गीगावोल्ट एम्पीयर (GVA) है.
♦️ "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान" ने 22 जनवरी 2026 को 11 साल पूरे कर लिए हैं.
♦️ भारत ने नेपाल को चुनाव के लिए उपहार स्वरूप 61 वाहनों का पहला जत्था दिया है, तथा कुल 650 वाहन दिए जायेंगे.
♦️ ओडिशा सरकार ने तम्बाकू और निकोटीन से बने सभी उत्पादों पर पूर्णतया बैन लगाया है.
♦️ भारत की दिग्गज बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने खेल से संन्यास की घोषणा की है.
♦️ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "अटल पेंशन योजना (APY)" को वित्तीय वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है.
♦️ "प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा एवं विकास" के लिए अंतर-राज्यीय सहयोग के माध्यम से ओडिशा और मेघालय सरकार ने MoU किया है.
♦️ अटल पेंशन योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी.

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image