Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

23 जनवरी 2026-करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (23 जनवरी 2026)

♦️ भारतीय सेना का वार्षिक गोलाबारी प्रदर्शन अभ्यास 'तोपची 2026' नासिक (देवलाली), महाराष्ट्र में आयोजित किया गया.
♦️ वर्ष 2026 के लिए भारत ने 'इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस' (International IDEA) की अध्यक्षता ग्रहण की है.
♦️ फरवरी से जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी 'एटरनल लिमिटेड' के सीईओ के रूप में दीपिंदर गोयल की जगह अलबिंदर ढींडसा लेंगे.
♦️ नोवाक जोकोविच टेनिस इतिहास में तीन अलग-अलग ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में 100 से अधिक मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
♦️ दिल्ली पुलिस ने भीड़ में अपराधियों की पहचान के लिए 'अजना लेंस' (AjnaLens) के साथ मिलकर स्मार्ट ग्लासेस तैयार किए हैं.
♦️ भारत और स्पेन ने वर्ष 2026 को 'संस्कृति, पर्यटन और AI का वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा की है.
♦️ सीआरपीएफ (CRPF) अर्धसैनिक बल का डीआईजी (DIG) रवि शंकर छवि को नियुक्त किया गया है,.
♦️ लोकसभा के बजट सत्र 2026 से सांसदों की उपस्थिति के लिए 'डिजिटल उपस्थिति प्रणाली' शुरू की जाएगी.
♦️ लखनऊ उत्तर प्रदेश का पहला ‘जीरो फ्रेश वेस्ट डंप सिटी’ बन गया है, जिसने ठोस अपशिष्ट का 100% वैज्ञानिक प्रसंस्करण हासिल किया है.
♦️ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल पेंशन योजना (APY) को वित्तीय वर्ष 2030–31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है,.
♦️ जापान ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र 'काशीवाजाकी-करिवा' के एक रिएक्टर को फिर से शुरू किया है.
♦️ जम्मू-कश्मीर में पहली बार हेजहोग (Hedgehog) की नई प्रजाति 'ब्रांट' (Brandt's) की खोज की गई है.
♦️ टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) विषय रैंकिंग 2026 में शीर्ष 100 में जगह बनाने वाला एकमात्र भारतीय संस्थान आईआईएससी (IISc) बैंगलोर है.
♦️ कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने भारत की कौशल प्रणाली को मजबूत करने के लिए विश्व आर्थिक मंच (WEF) के साथ समझौता किया है.
♦️ भारत और अमेरिका के बीच 'ड्रग पॉलिसी एग्जीक्यूटिव वर्किंग ग्रुप' की पहली बैठक वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित की गई.
♦️ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जाता है,.
♦️ जनवरी 2026 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपने आप को बाहर कर लिया है.
♦️ विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर पहली बार विजय हज़ारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है.
♦️ भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ने AI आधारित स्वदेशी प्रणाली विकसित करने के लिए भारतीय थल सेना के साथ समझौता किया है.
♦️ वर्ष 1939 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सुभाष चंद्र बोस ने 'द फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की थी.
♦️ अडाणी समूह ने भारत की पहली वाणिज्यिक फिक्स्ड-विंग विमान 'फाइनल असेंबली लाइन' स्थापित करने के लिए ब्राजील की कंपनी 'एम्ब्रेयर' के साथ साझेदारी की है.
♦️ भारत की पहली "ओपन-सी मरीन फिश फार्मिंग परियोजना" (खुले समुद्र में मत्स्यपालन) नॉर्थ बे, अंडमान सागर में शुरू की गई है.
♦️ अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने मानव अंतरिक्ष उड़ान में 27 साल के करियर के बाद नासा (NASA) से सेवानिवृत्ति ले ली है,.
♦️ भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को MSME क्रेडिट विस्तार के लिए ₹5,000 करोड़ के इक्विटी निवेश हेतु कैबिनेट की मंजूरी मिली है.
♦️ सागर मैत्री पहल के 5वें संस्करण के लिए महासागरीय अनुसंधान पोत 'आईएनएस सागरध्वनि' को कोच्चि से रवाना किया गया.
♦️ टेलर स्विफ्ट को 'सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम' में शामिल किए जाने की घोषणा हुई है, वे यह सम्मान पाने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बनेंगी.
♦️ ओडिशा और मेघालय ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.
♦️ महाराष्ट्र के 'वधावन बंदरगाह' में ओमान देश को निवेश का निमंत्रण मिला है.
♦️ मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला ने 30 दिनों के लिए राष्ट्रव्यापी आपातकाल (State of Siege) की घोषणा की है.
♦️ "क्वाड" (QUAD) समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया देश शामिल हैं.
♦️ 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा' और 'दिल्ली चलो' का नारा सुभाष चंद्र बोस ने दिया था,.
♦️ "चैलिस ऑफ़ एम्बोसिया: राम जन्मभूमि–चैलेंज एंड रिस्पॉन्स" पुस्तक के लेखक सुरेंद्र कुमार पचौरी हैं.
♦️ 'त्रितस प्लस' (Tritus Plus) नौसैनिक अभ्यास, 2026 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका ने की, जिसमें भारत ने भाग न लेने का निर्णय लिया.
♦️ भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है.
♦️ योवेरी मुसेवेनी को युगांडा के राष्ट्रपति के रूप में सातवें कार्यकाल के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है.
♦️ उत्तर प्रदेश राज्य ने राजभवन का नाम बदलकर 'जन भवन' कर दिया है.
♦️ हाल ही में संन्यास की घोषणा करने वाली साइना नेहवाल का सम्बन्ध 'बैडमिंटन' खेल से है.
♦️ पंजाब राज्य सरकार ने गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू किया है.
♦️ इंडिया ओपन बैडमिंटन 2026 में पुरुष एकल का खिताब 'लिनचुन यी' ने जीता है.
♦️ खेलो इंडिया विंटर गेम्स का पहला चरण हाल ही में 'लद्दाख' में शुरू हुआ है.
♦️ IREDA द्वारा हाल ही में 'जाम्बिया' देश की सोलर कंपनी के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन ऋण जारी किया गया है,.
♦️ गणतंत्र दिवस परेड-2026 में शामिल "प्रकाश गंगा" थीम वाली झांकी 'केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय' की है.
♦️ "हांगकांग-एशिया फिल्म वित्तपोषण फोरम" के 24वें संस्करण के लिए फिल्म "फिशर्स ऑफ मेन" को शॉर्टलिस्ट किया गया है,.
♦️ "गल्फूड 2026" का आयोजन 26 जनवरी 2026 से 'दुबई' में किया जाएगा.
♦️ 77वें गणतंत्र दिवस परेड में "ऑपरेशन सिंदूर" पर आधारित झांकी 'भारतीय सेना' द्वारा प्रस्तुत की जाएगी,.
♦️ "राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन (NeSDA)" का 32वां संस्करण 'प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग' ने जारी किया है.
♦️ "खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026" के लिए प्रथम चरण के ट्रायल 'जम्मू और कश्मीर खेल परिषद' शुरू करेगी.
♦️ "ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर-2025-26" प्रतियोगिता का समापन 'सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल' में हुआ,.
♦️ भारत के पहले "एकीकृत निजी उपग्रह संयंत्र" की आधारशिला गुजरात के साणंद जिले के 'खोरज' में रखी गई है.
♦️ IPL के साथ तीन साल का 27 करोड़ रुपये का स्पॉन्सरशिप करार 'गूगल के AI प्लेटफार्म Gemini' ने किया है.

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image